{"_id":"6064aa398ebc3e59274e0e97","slug":"seven-people-beaten-for-protesting-over-the-overthrow-of-khandja-ambedkar-nagar-news-lko5720514115","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़ंजा उखाड़ने के विरोध पर सात को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़ंजा उखाड़ने के विरोध पर सात को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलापुर। सरकारी खड़ंजा उखाड़ रहे विपक्षियों को रोकने पहुंचे ग्रामीणों को भारी पड़ गया। आरोप है कि खड़ंजा उखाड़ रहे लोग हमलावर हो गए और बुरी तरह पिटाई कर दी। इससे करीब आधा दर्जन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को आलापुर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
मामला आलापुर थाना क्षेत्र के लंगड़ी हाफिजपुर गांव का है। बुधवार को कुछ लोग गांव में लगे सरकारी खड़ंजे को उखाड़ रहे थे। इस पर गांव निवासी हुकुमचंद, अजय कुमार, राजबहादुर, प्रवीण कुमार, अंजली मौर्या, साक्षी मौर्या, रेखा देवी आदि मौके पर पहुंची और इसका विरोध करने लगीं। आरोप है कि इस पर विपक्षियों ने लाठी, डंडा व ईंट से हमला कर दिया।
इसमें खड़ंजा उखाड़ने का विरोध करने पहुंचे लोग बुरी तरह घायल हो गए। ग्रामीणों के हस्तक्षेप पर किसी तरह मामला शांत हुआ। इसके बाद घायलों को आलापुर अस्पताल पहुंचाया गया। हालत की गंभीरता को देखते हुए घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। आलापुर एसओ बृजेश सिंह ने बताया कि मारपीट की सूचना पर पुलिस टीम गांव गई थी। घायलों को मेडिकल के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर मामले में केस दर्ज किया जाएगा।