फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Seven more dengue patients found

सात और मिले डेंगू के मरीज

Fri, 04 Nov 2022 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Seven more dengue patients found
अंबेडकरनगर। डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार को सात नए मरीज चिह्नित किए गए। इसके साथ ही जिले में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर अब 171 हो गई है।
विज्ञापन

प्रभारी बनाए गए डॉ. सुल्तान ने बताया कि जिला अस्पताल सहित विभिन्न सरकारी अस्पतालों में पहुंच रहे मरीजों की जांच की जा रही है। जिस भी मरीजों में डेंगू के लक्षण पाए जा रहे हैं, उसे दवाएं दी जा रही है। जिन मरीजों के प्लेटलेट्स ज्यादा घट रहे हैं, उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती भी किया जा रहा है। डेंगू की चपेट में आने से आम नागरिक बच सकें, इसके लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

नागरिकों को सलाह दी जा रही है कि वे दिन में भी पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें। सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। घरों के आसपास पानी न एकत्रित होने दें। मच्छरों का शिकार होने से यदि बचे रहेंगे तो निश्चित तौर पर डेंगू का खतरा कम होगा। नागरिकों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। सामान्य उपचार व एहतियात बरत कर मरीज डेंगू से जल्द ठीक हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed