फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Seven more buses will go on election duty, problems for passengers will increase

Ambedkar Nagar News: सात और बसें जाएंगी चुनाव ड्यूटी में, बढ़ेगी यात्रियों की मुश्किल

Fri, 26 Apr 2024 10:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
Seven more buses will go on election duty, problems for passengers will increase
अंबेडकरनगर। कानपुर, लखनऊ व दिल्ली जाने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। दरअसल सात मई से कानपुर जाने वाली चार जबकि दिल्ली की तीन बसों का संचालन बंद कर दिया जाएगा। क्योंकि संबंधित सात बसें सात मई को चुनाव के लिए सीतापुर रवाना होंगी। ऐसे में आने वाले समय में बस यात्रियों की मुश्किलें और भी बढ़ जाएंगी।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा बस यात्रियों की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। क्योंकि चुनाव के लिए अकबरपुर बस स्टेशन के बेड़े से एक एक कर बसें का दूसरे जनपद के लिए जा रही हैं। अकबरपुर बस स्टेशन के बेड़े में कुल 65 बसें हैं। इनमें से अब तक कुल 22 बसें चुनाव के लिए जिले से बाहर जा चुकी हैं। अब सात मई को सात और बसें चुनाव के लिए सीतापुर चली जाएंगी।
विज्ञापन

एआरएम कार्यालय के अनुसार सात मई से कानपुर के लिए संचालित चार जबकि दिल्ली के लिए संचालित तीन बसें चुनाव ड्यूटी में चली जाएंगी। इन सात बसों को ही सीतापुर भेजा जाएगा। इन सात बसों के चुनाव में चले जाने से बेड़े में 36 बसें ही शेष रह जाएंगी। इससे आगामी दिनों में गंतव्य तक जाने के लिए यात्रियों की मुश्किलें बढ़ना तय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed