फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Seven madrassas found closed, notice to operators

Ambedkar Nagar News: बंद मिले सात मदरसे, संचालकों को नोटिस

Mon, 05 Jun 2023 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jun 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Seven madrassas found closed, notice to operators
अंबेडकरनगर। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी छोटेलाल गौतम के निरीक्षण में सात मदरसे बंद मिले। संबंधित मदरसों के प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया। चेतावनी दी गई कि यदि आठ जून तक संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया तो संबंधित मदरसे की मान्यता रद्द कर दी जाएगी।
विज्ञापन

सभी मदरसों को एक अप्रैल से 30 सितंबर तक सुबह आठ बजे से दोपहर बाद दो बजे तक संचालित करने का निर्देश है। इसका जिले में सुचारु रूप से पालन नहीं हो रहा था। इसकी शिकायत संबंधित क्षेत्र के लोगों ने अधिकारियों से की थी। इसे संज्ञान में लेते हुए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी छोटेलाल गौतम ने शनिवार को औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण में मदरसा हाजी सज्जाद हुसैन आसोपुर, मदरसा अरबिया मेराजुल उलूम हुसेनपुर सुधाना, मदरसा इस्लामिया मजहरेहक उलूम खासपुर, मदरसा अरबिया मिस्बाहुल उलूम खासपुर, मदरसा मॉडर्न एंग्लो अरबिया स्कूल तलवापार, मदरसा निसारुल उलूम इस्लामिया टांडा, मदरसा एंग्लो अरबिक एकेडमी टांडा बंद मिले। संबंधित क्षेत्र के लोगों ने जानकारी दी कि मदरसा अक्सर बंद ही रहता है। इस पर जिला अल्पसंख्यक कार्यालय ने सभी के प्रबंधक को सोमवार को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। डीएमओ छोटेलाल ने बताया कि यदि जवाब संतोषजनक नहीं रहा तो मान्यता रद्द कर दी जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed