{"_id":"5920829f4f1c1bd710f232a9","slug":"seven-injured-in-road-accidents-two-in-critical-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में सात घायल, दो की हालत चिंताजनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में सात घायल, दो की हालत चिंताजनक
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sat, 20 May 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना।
- फोटो : symbolic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीप से आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार दो भाई घायल हो गए। वहीं, अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
अकबरपुर थाना अंतर्गत इस्माइलपुर निवासी फूलचंद्र (35) व सुरेंद्र (22) पुत्रगण रामकेवल शुक्रवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से लौटते समय गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार जीप की टक्कर से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां फूलचंद्र की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
अकबरपुर के शहजादपुर निवासी दयाराम की पुत्री प्रज्ञा यादव (21) व प्रवीण कुमार का पुत्र आकाश गौरव (22) पुत्र शनिवार सुबह बाइक से कटेहरी जाते समय फैजाबाद रोड पर फायर स्टेशन के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आलापुर निवासी मुन्नालाल (65) शनिवार सुबह गांव के पास सड़क पार करते वक्त बाइक की टक्कर से घायल हो गया।
विज्ञापन
उसे सीएचसी रामनगर से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। अकबरपुर के मुबारकपुर मरैला गांव निवासी आशाराम (60) व दीपक (16) पुत्र राजेंद्र शनिवार सुबह बाइक से अकबरपुर जाते समय नगर के पास पिकअप की टक्कर से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं लगा रखा था।