फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Seven coaching institutes and libraries operating illegally were closed

Ambedkar Nagar News: अवैध तरीके से संचालित सात कोचिंग व लाइब्रेरी बंद

Fri, 18 Oct 2024 10:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
Seven coaching institutes and libraries operating illegally were closed
अंबेडकरनगर। जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देश पर शुक्रवार को कोचिंग सेंटर और डिजिटल लाइब्रेरी जांच की गई। इस दौरान सात कोचिंग संस्थान और डिजिटल लाइब्रेरी अवैध तरीके से संचालित मिले, जिन्हें बंद कराया दिया गया। कई संस्थान इस दौरान बेसमेंट में भी चलते पाए गए।
विज्ञापन

बीते दिनों एक अवैध कोचिंग सेंटर की शिकायत जिलाधिकारी से की गई थी। इस पर जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा गठित टीम में शामिल सुमित्रा देवी प्रधानाचार्य जीजीआईसी कुर्की बाजार और कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक ओम आनंद तिवारी ने कई कोचिंग सेंटरों की जांच की। इसमें सुपरटेक डिजिटल लाइब्रेरी केदारनगर, संकल्प कोचिंग क्लासेस केदारनगर, राम रूप ज्ञान ज्योति कोचिंग संस्थान केदारनगर, वेबटेक डिजिटल लाइब्रेरी, स्वेच्छा कोचिंग इंस्टीट्यूट केदारनगर, द बुक बार डिजिटल लाइब्रेरी एनटीपीसी टांडा और ओम डिजिटल लाइब्रेरी एवं कोचिंग संस्थान सद्दरपुर अवैध तरीके से संचालित पाए गए। जांच टीम ने बेसमेंट में व अवैध चल रहे कोचिंग संस्थान को बंद करा दिया।
विज्ञापन

दर्ज कराया जाएगा केस
जो भी कोचिंग संस्थान और लाइब्रेरी बिना पंजीयन के संचालित किए जा रहे हैं वे तत्काल संचालन बंद कर दें, अन्यथा उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। - गिरीश कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article