फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Service of four CHOs absent for a long time terminated

Ambedkar Nagar News: लंबे समय से नदारद चार सीएचओ की सेवा समाप्त

Thu, 08 Jun 2023 11:10 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jun 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
Service of four CHOs absent for a long time terminated
अंबेडकरनगर। लगातार अनुपस्थित चलने के कारण डीएम अविनाश सिंह ने चार सीएचओ (कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर) की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। इसके साथ ही उन्होंने सभी हेल्थ एवंं वेलनेस सेंटर पर सभी तरह की व्यवस्थाएं चाक चौबंद रखने का निर्देश दिया है। कहा कि इसमें कोई भी लापरवाही मिली तो जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को आकांक्षात्मक विकास खंडों भियांव, भीटी व टांडा के सीएचओ के साथ डीएम ने समीक्षा बैठक की। कहा कि शासन का पूरा फोकस हेल्थ एवं वेलनेस सेंटरों पर है। इसके जरिए ज्यादा लोगों को लाभ पहुंचाया जा सकता है। इसलिए सभी सीएचओ नियमित रूप से सेंटरों पर मौजूद रहें। वहां आने वाले मरीजों के साथ बेहतर व्यवहार करें और उन्हें बेहतर सेवा प्रदान करें। सभी सेंटरों पर मरीजों के बैठने व पानी के समुचित प्रबंधों का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि जिन सेंटर का निर्माण अब तक पूरा नहीं हो पाया है वहां काम तेजी से पूरा कराएं। सभी सेंटरों पर सुचारु रूप से बिजली आपूर्ति के प्रबंध हों। कंसलटेंट द्वारा निरंतर मॉनीटरिंग की जाए। समीक्षा के दौरान लंबे समय से गैरहाजिर पाए जाने पर पिंडोरिया के सीएचओ दिनेश भाटी, आशापार के राजेश कुमार, रनीवां की शिवानी व बनगांव के सीएचओ कृष्णा यादव को सेवा से मुक्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed