{"_id":"6904fcf726192862550f5ec0","slug":"server-slowdown-affects-wheat-seed-distribution-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1014-144528-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: सर्वर की सुस्ती से गेहूं बीज का वितरण प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: सर्वर की सुस्ती से गेहूं बीज का वितरण प्रभावित
Fri, 31 Oct 2025 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Fri, 31 Oct 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
बसखारी (अंबेडकरनगर)। किसान कल्याण केंद्र बसखारी पर दो दिनों से चल रही सर्वर की तकनीकी खराबी ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शासन की मंशा के अनुरूप किसानों को उन्नतशील गेहूं बीज उपलब्ध कराने की प्रक्रिया सर्वर धीमा होने के कारण प्रभावित हुआ।
खराब मौसम और लगातार बारिश के बीच किसान सुबह से ही ब्लॉक मुख्यालय पहुंचकर केंद्र का चक्कर लगाते नजर आए। बैठने या ठहरने के पर्याप्त इंतजाम न होने से किसान आसपास की दुकानों या खड़े वाहनों में शरण लेकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे।
शाम करीब चार बजे सर्वर में सुधार होने के बाद 303 प्रजाति के 6 क्विंटल और 147 प्रजाति के तीन क्विंटल गेहूं बीज की बिक्री की जा सकी। केंद्र प्रभारी दिव्या प्रताप ने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए बैठने और पेयजल की व्यवस्था की गई थी, लेकिन किसानों की संख्या अपेक्षा से अधिक होने के कारण असुविधा हुई। उन्होंने कहा कि सर्वर समस्या के समाधान के लिए विभाग को अवगत करा दिया गया है।