फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   self employment

Ambedkar Nagar News: महिलाओं को स्वरोजगार के लिए किया जागरूक

Fri, 07 Jul 2023 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 07 Jul 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
self employment
महिलाओं को जागरूक करती मिशन शक्ति टीम। 
अंबेडकरनगर। आत्मनिर्भर बनने के लिए महिलाओं को स्वरोजगार में हाथ आजमाना चाहिए। स्वरोजगार के लिए सरकार की ओर से आर्थिक मदद भी उपलब्ध कराई जा रही है। इसका लाभ उठाना चाहिए। यह बातें बसखारी थाने की मिशन शक्ति टीम ने शुक्रवार को बसखारी बाजार व आसपास के क्षेत्रों में जागरुकता अभियान के दौरान महिलाओं को बताईं।
विज्ञापन

टीम में शामिल आरक्षी सुषमा प्रजापति ने महिलाओं का मनोबल बढ़ाया। कहा कि विकास के मार्ग पर अग्रसर होने के लिए खुद ही प्रयास करना होगा। इसके लिए स्वरोजगार का मार्ग बेहतर साबित होगा। स्वयं सहायता समूह से जुड़कर तमाम महिलाएं आत्मनिर्भरता की तरफ कदम बढ़ा रही हैं। महिलाओं को योजनाओं की जानकारी देने के साथ उसका लाभ उठाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बेवाना थाने की आरक्षी कविता यादव ने बेवाना बाजार में महिलाओं व युवतियों से उनकी समस्या जानीं। कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर थाने की महिला हेल्प डेस्क पर शिकायत की जा सकती है। अहिरौली थाने की आरक्षी ममता सिंह, रूबी सिंह व रंजू ने बसंतपुर गौरा पहुंचकर बालिकाओं व किशोरियों को मजबूती के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें विद्यालय के बाद घर पर भी मेहनत के साथ पढ़ाई करने की सीख दी। कहा कि शिक्षा के जरिए ही जीवन में बदलाव लाया जा सकता है। इसी तरह जहांगीरगंज व टांडा थाना क्षेत्रों में भी जागरूकता अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed