फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   self-defense

Ambedkar Nagar News: शिक्षा के साथ आत्मरक्षा के गुर भी सीखें किशोरियां

Sat, 17 Jun 2023 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 17 Jun 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
self-defense
अंबेडकरनगर। किशोरियों को शिक्षा के साथ-साथ आत्मरक्षा के गुर भी सीखने चाहिएं। इससे वे प्रतिकूल परिस्थितियों से निपटने में सक्षम होंगी और उनका आत्मविश्वास भी हमेशा ऊंचा रहेगा। यह बातें शनिवार को अहिरौली थाने की मिशन शक्ति टीम ने फरीदपुर में महिलाओं व युवतियों को समझाई। उनका मनोबल भी बढ़ाया।
विज्ञापन

टीम में शामिल थाना प्रभारी रितेश पांडेय, हेड कांस्टेबल लालजी पाल, कांस्टेबल रंजू प्रजापति व अन्य पुलिस कर्मियों ने गांव पहुंचकर महिलाओं और युवतियों को जागरूक किया। कहा कि सभी को सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए। किसी भी अवसर को बेकार नहीं जाने देना चाहिए। कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता। जरूरत सिर्फ उसे शिद्दत के साथ करने की है। महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही पर्चों का वितरण भी किया।
विज्ञापन

उधर कटका थाने से दरोगा प्रदीप कुमार सिंह, कांस्टेबल विनम्रता मिश्रा व प्रीतिमा ने निमटनी व नेवरी गांव पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद किया। उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही बैंकों से पैसा निकालने के दौरान पूरी सजगता बरतने को कहा। किसी भी फोन काल पर बैंक से जुड़ी जानकारी साझा न करने की सलाह दी। इसी प्रकार बसखारी, जहांगीरगंज, टांडा आदि क्षेत्रों में भी जागरूकता अभियान चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed