फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Selection of 16 female operators, appointments will be received soon

Ambedkar Nagar News: 16 महिला परिचालकों का चयन, जल्द मिलेगी नियुक्ति

Fri, 01 May 2026 10:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 10:19 PM IST
विज्ञापन
Selection of 16 female operators, appointments will be received soon
अंबेडकरनगर। महिलाएं रोडवेज बसों के संचालन की कमान संभालेंगी। इसके लिए अकबरपुर डिपो को 16 महिला परिचालक चयनित हुई हैं। इन्हें जल्द नियुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन

पिछले दिनों परिवहन निगम की ओर से महिलाओं से संविदा पर परिचालक बनने के लिए आवेदन मांगे गए थे। परिचालकों की कमी पूरा करने के लिए रोजगार मेले का आयोजन अयोध्या क्षेत्र में किया गया था। इस पर जिले से महिलाओं ने आवेदन किया था। इनमें से तय मानक पर खरी उतने वाली 16 महिलाओं का चयन परिचालक पद पर हुआ है। वर्तमान में डिपो के पास 32 महिला संविदा परिचालक पहले से मौजूद हैं। संविदा कंडक्टरों को तय 2.28 पैसा प्रति किमी की दर से पारिश्रमिक का भुगतान किया जाएगा।

उत्तम व उत्कृष्ट प्रोत्साहन योजना में अब 18,687 से लेकर 21,687 रुपये तक मासिक कमाई होगी। महिलाओं को उनके गृह जिले के तहत आने वाले डिपो में ही नियुक्त किया गया है। नियुक्ति मिलने के बाद प्रशिक्षण दिया जाएगा। एआरएम हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि डिपो को 16 महिला संविदा परिचालक मिली हैं। नियुक्ति मिलने के बाद प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे परिचालकों की कमी में राहत मिलेगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed