Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Seeing the mess in KGBV, the warden was reprimanded

Ambedkar Nagar News: केजीबीवी में गंदगी देख वार्डेन को लगाई फटकार

Thu, 06 Nov 2025 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 06 Nov 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Seeing the mess in KGBV, the warden was reprimanded
अकबरपुर के सर्किट हाउस में जनसुनवाई करतीं महिला आयोग की सदस्य गीता बिंद।
अंबेडकरकनगर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता बिंद ने बृहस्पतिवार को बसखारी रोड स्थित सर्किट हाउस में जनसुनवाई की। इसके बाद केजीबीवी का निरीक्षण किया, जहां गंदगी देख वार्डेन को फटकार लगाई और सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान आठ प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मौके पर जाकर सुलह-समझौते के आधार पर मामलों का निस्तारण कराए। विकास के विभिन्न क्षेत्राें में महिलाओं-बालिकाओं की भागीदारी मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में शामिल है। सुनवाई के दौरान महिलाओं की समस्याओं को लेकर उचित कार्रवाई व समाधान करना उनकी जिम्मेदारी है। जनसुनवाई में घरेलू हिंसा, जमीनी विवाद, मारपीट, दहेज आदि के मामले रहे। महिला आयोग की सदस्य ने जनसुनवाई के बाद कटेहरी स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय में साफ-सफाई बेहतर न होने पर वार्डेन को फटकार लगाते हुए व्यवस्थाओं को सुधारने की हिदायत दी। इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी राकेश कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी एसके सिंह, क्षेत्राधिकारी टांडा शुभम कुमार, संरक्षण अधिकारी प्रीति सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed