फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Seeing the employee carrying the laptop, SP workers got angry.

कर्मचारी को लैपटॉप ले जाता देख भड़के सपाई

Wed, 09 Mar 2022 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 10:44 PM IST
विज्ञापन
Seeing the employee carrying the laptop, SP workers got angry.
अंबेडकरनगर के इंजीनियरिंग कॉलेज गेट पर अधिकारियों से वार्ता करते सपा कार्यकर्ता -संवाद - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अकबरपुर गेट पर बुधवार को सपाइयों ने उस समय हंगामा खड़ा कर दिया, जब कुछ कर्मचारी कॉलेज में जाने के दौरान साथ में लैपटॉप ले जाते दिखे। कार्यकर्ताओं के हंगामे के बाद तहसीलदार सदर व तहसीलदार टांडा मौके पर पहुंचे, और समझा बुझाकर शांत कराया। संतुष्टि के लिए दो कार्यकर्ताओं को अधिकारी अपने साथ अंदर तक ले गए, और उन्हें लैपटॉप साथ लाने के बारे में जानकारी दी। इसके बाद कार्यकर्ता संतुष्ट होकर वापस लौटे आए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिले में विधानसभा चुनावों के मतों की गणना होनी है। पाटी नेतृत्व के दिशा-निर्देश पर सपा कार्यकर्ता ईवीएम की रखवाली के लिए स्ट्रांग रूम के बाहर डेरा डाल रखा है। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अकबरपुर व राजकीय खेल स्टेडियम दोनों के गेट पर सपा व बसपा कार्यकर्ता डटे हैं। बताया जाता है कि बुधवार दोपहर करीब तीन कर्मचारी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज गेट के अंदर जा रहे थे। उनमें एक कर्मचारी के हाथ में लैपटॉप मौजूद था। इस पर सपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा खड़ा कर दिया और लैपटॉप अंदर ले जाने को लेकर आपत्ति जताने लगे।
विज्ञापन

इसकी सूचना कर्मचारियों ने अधिकारियों को दी। इस पर तहसीलदार सदर जेपी यादव व टांडा तहसीलदार मौके पर पहुंचे। सपा कार्यकर्ताओं को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। उन्हें संतुष्ट करने के लिए अधिकारी दो कार्यकर्ताओं को अंदर तक साथ ले गए, और लैपटॉप लाने के औचित्य से अवगत कराया। बताया कि मतगणना से पहले कई जरूरी कार्य निपटाने होते हैं। इसके चलते ही लैपटॉप की जरूरत है। अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी से संतुष्ट होने के बाद सपा कार्यकर्ता वापस लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed