फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Security of 70 thousand population will be strengthened with 300 cameras

Ambedkar Nagar News: 300 कैमरों से पुख्ता होगी 70 हजार आबादी की सुरक्षा

Sun, 22 Oct 2023 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Oct 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Security of 70 thousand population will be strengthened with 300 cameras
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। नगर पंचायत जहांगीरगंज व राजेसुल्तानपुर का समूचा नगरीय क्षेत्र जल्द ही 300 सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगा। दोनों नगर पंचायतों में करीब 30 लाख रुपये खर्च कर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इससे करीब 70 हजार आबादी की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता होगी। प्रथम चरण में जहांगीरगंज में 50 कैमरों को लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। जहांगीरगंज व राजेसुल्तानपुर नगर पंचायत जिला मुख्यालय से दूर होने के साथ ही संवेदनशील क्षेत्र माने जाते हैं। आपराधिक घटनाओं व गतिविधियों के लिए ये क्षेत्र सुर्खियों में रहते हैं। अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए इन दिनों नगर पंचायतों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की कार्य योजना तैयार कर ली गई है। यह कार्य नगर पंचायत द्वारा पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन

फिलहाल प्रथम चरण में करीब 5 लाख की लागत से 50 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इसके लिए स्थानों का चयन कर लिया गया है। नरियाव स्थित मुरली फिलिंग स्टेशन से जहांगीरगंज सीएचसी अस्पताल तक चिह्नित 50 स्थानों पर लगे विद्युत खंभों पर कैमरे लगेंगे। सभी 17 वार्डों के चौक-चौराहों सहित अन्य स्थानों पर 200 कैमरे और लगाए जाने के लिए स्थान चिह्निकरण का अभियान तेजी से चल रहा है। वहीं राजेसुल्तानपुर नगर पंचायत में जल्द ही 50 कैमरों को लगाने का कार्य शुरू होने वाला है। इसके लिए जरूरी प्रक्रिया तेजी से चल रही है।
विज्ञापन


व्यापारियों ने जताई खुशी
नगर पंचायत द्वारा सीसीटीवी कैमरा लगाने की पहल पर व्यापारी रमेश चंद्रगुप्त, सोनू चौरसिया, मधुकर त्रिपाठी, सुभाष गुप्त, मतीउर्ररहमान, अखिलेश जायसवाल व सचिन कुमार ने खुशी जताई है। कहा कि इससे व्यापारियों व आम लोगों को सुरक्षा संबंधी राहत महसूस होगी। बड़ी घटनाओं के साथ ही छोटी-छोटी घटनाओं को अंजाम देकर भागने वालों को पुलिस आसानी से तलाश सकेगी। व्यापारियों ने इस कार्य को तेजी से पूरा कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन



चल रहा कैमरा लगाने का काम
नगर पंचायत जहांगीरगंज में 50 स्थानों पर कैमरे लगाने का काम इन दिनों चल रहा है। अभी 200 कैमरे और लगाने के लिए स्थान चिह्नित किए जा रहे हैं। इससे व्यापारियों व आम लोगों की सुरक्षा में काफी मदद मिलेगी। पुलिस टीम चोरों व अन्य अपराधियों तक आसानी से पहुंच सकेगी।
- सुनील मौर्य, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed