फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Sector officers should do physical verification of polling stations.

Ambedkar Nagar News: मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन करें सेक्टर ऑफिसर

Fri, 08 Mar 2024 10:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
Sector officers should do physical verification of polling stations.
अंबेडकरनगर। कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार देर शाम डीएम अविनाश सिंह ने लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। डीएम ने सभी सेक्टर ऑफिसर को सभी मतदान केंद्रों तक सुगम आवागमन के लिए सड़क, पुल व पुलिया आदि का भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए। कहा मतदान केंद्रों पर सभी तरह की व्यवस्थाएं उपलब्ध हों यह समय रहते सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि सेक्टर ऑफिसर मतदान दलों के मोबाइल नंबर प्राप्त करें। मतदान केंद्रों पर मोबाइल से संपर्क करें। यह भी देखें कि किसी राजनीतिक दल/प्रत्याशी का कार्यालय मतदान केंद्र की सीमा के 200 मीटर परिधि के दायरे में न हो। मतदाताओं को मतदाता सूची में स्वयं को नामांकित करने की समय सीमा के बारे में सूचित करें। बीएलओ के माध्यम से मतदाता सूची में उनके नाम और प्रविष्टियों की जांच करें। डीएम ने कहा कि चुनाव से जुड़ी कोई भी तैयारी हो उसे लेकर शिथिलता न बरतें। इस मौके पर एडीएम डॉ. सदानंद गुप्त, एसडीएम सदर पवन जायसवाल, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार द्विवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed