{"_id":"62cdc0969641ae5dd725ed36","slug":"secondary-teachers-will-picket-tomorrow-in-dios-office-ambedkar-nagar-news-lko6392181182","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआईओएस कार्यालय में कल धरना देंगे माध्यमिक शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआईओएस कार्यालय में कल धरना देंगे माध्यमिक शिक्षक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक मंगलवार को जिला मुख्यालय पर हुई। इसमें पुरानी पेंशन बहाली, तदर्थ शिक्षकों के नियमतीकरण व बकाया वेतन भुगतान समेत विभिन्न मागों को लेकर आवाज बुलंद की गई। कहा गया कि यदि शीघ्र ही मांगों का निस्तारण नहीं हुआ तो 14 जुलाई को डीआईओएस कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन कर आवाज बुलंद की जाएगी।
अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने कहा कि जिस प्रकार से तदर्थ शिक्षकों की स्थिति को अब तक स्पष्ट नहीं किया गया है, वह अत्यंत चिंताजनक व निंदनीय है। तदर्थ शिक्षकों के नियमतीकरण किए जाने की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन अब तक न तो कोई ठोस कदम उठाया जा सका है और न ही उनकी स्थिति को ही स्पष्ट किया गया है।
इससे उहापोह की स्थिति बनी हुई है। कहा कि दो माह से वेतन भुगतान भी नहीं हुआ है। इससे शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के समक्ष विभिन्न प्रकार की आर्थिक मुश्किलें खड़ी हो रही हैं। इसे लेकर जब भी आवाज बुलंद की गई तो सिर्फ आश्वासन ही दिया गया। इससे आगे प्रक्रिया नहीं बढ़ पा रही है।
विज्ञापन
शिक्षक आशाराम, केपी राय, मनरेंद्र भारती, संजय तिवारी, अखिलेश प्रताप, राकेश मिश्र, जिलेदार विश्वकर्मा आदि ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली की मांग को भी नजरअंदाज किया जा रहा है। चिकित्सकीय सुविधा व मूल्यांकन का पारिश्रमिक लाभ नहीं मिल सका है। चेतावनी देते हुए कहा गया कि यदि शीघ्र ही उनकी मांगों का निस्तारण नहीं किया गया, तो 14 जुलाई को डीआईओएस कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।