{"_id":"6950339eecc8fd0cfa0f1288","slug":"search-for-land-for-construction-of-homeopathy-hospital-begins-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1023-147746-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: होम्योपैथी अस्पताल के निर्माण के लिए भूमि की तलाश शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: होम्योपैथी अस्पताल के निर्माण के लिए भूमि की तलाश शुरू
Sun, 28 Dec 2025 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 28 Dec 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जलालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में संचालित होम्योपैथी अस्पताल के निर्माण के लिए भूमि की तलाश शुरू कर दी गई है। जिले में 16 होम्योपैथी अस्पताल हैं जिसमें अधिकतर उधार के भवनों में संचालित हो रहे हैं। इनको अब खुद का भवन दिलाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से कवायद तेज हो गई है।
इनके निमार्ण के लिए उपयुक्त भूमि चिह्नित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जमीन चयन में यह ध्यान रखा जा रहा है कि अस्पताल तक आम लोगों की पहुंच आसान हो। इसी के तहत जलालपुर सीएचसी में चल रहे होम्योपैथिक अस्पताल को अपना खुद कर भवन मिलने के आसार दिख रहे हैं। इसका कारण है कि यहां पर अब राजस्व व ग्राम प्रधान की ओर से जमीन खोजी जा रही है। जमीन मिलते ही इसका प्रस्ताव शासन को भेजा जाना है। इस समय एलोपैथ से बहुत से लोग किनारा कर रहे हैं ऐसे में अब इन अस्पतालों में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। आलम यह रहता हे कि सामान्य दिनों में इन अस्पतालों में 100 से अधिक रोगी उपचार के लिए आते हैं ऐसे में यहां पर इनके बैठने के समुचित व्यवस्था नहीं रहती है। जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ. जेबी सिंह ने बताया दो अस्पतालों का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है। इसके अलावा अन्य अस्पतालों के लिए जमीन की तलाश की जा रही है।