{"_id":"65073ea44a77d96060083979","slug":"sdm-started-investigation-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-3325-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: हेल्थ यूनिट का छज्जा ढहने की एसडीएम ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: हेल्थ यूनिट का छज्जा ढहने की एसडीएम ने शुरू की जांच
Sun, 17 Sep 2023 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 17 Sep 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
आलापुर (अंबेडकरनगर)। रामनगर सीएचसी परिसर में निर्माणाधीन पब्लिक हेल्थ यूनिट का छज्जा ढहने की एसडीएम सौरभ शुक्ल को जांच सौपी गई है। एसडीएम ने रविवार को हेल्थ यूनिट पहुंचकर छज्जा बनाने में इस्तेमाल सामग्री का नमूना लिया।
निर्माणाधीन पब्लिक हेल्थ यूनिट भवन का छज्जा शुक्रवार को ढह गया था। इसके बाद निर्माण सामग्री की गुणवत्ता को लेकर खड़ हो गए। इस मामले की जांच डीएम अविनाश सिंह ने एसडीएम से कराने के निर्देश दिए। एसडीएम सौरभ शुक्ल रविवार को जांच करने पहुंचे और निर्माणाधीन भवन का जायजा लिया। उन्होंने गिरे छज्जे का नमूना लिया। इससे पहले कार्यदायी संस्था ने छज्जे का दोबारा निर्माण शुरू करा दिया। एसडीएम ने बताया कि जांच रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी।