फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   SDM and BDO will search for land for Panchayat Utsav Bhawan

Ambedkar Nagar News: पंचायत उत्सव भवन के लिए एसडीएम व बीडीओ खोजेंगे जमीन

Fri, 27 Jun 2025 10:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 10:26 PM IST
विज्ञापन
SDM and BDO will search for land for Panchayat Utsav Bhawan
अंबेडकरनगर। शासन से ग्रामीण क्षेत्र में हर विधानसभा में एक पंचायत उत्सव घर बनवाने का निर्देश हुआ है, लेकिन इसके लिए पंचायतीराज विभाग को जमीन नहीं मिल रही है। इसके लिए अब डीएम अनुपम शुक्ला ने एसडीएम, बीडीओ व एडीओ पंचायत को जमीन की तलाश करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले किसी भी आयोजन के लिए लोगों को भटकना न पड़े इसके लिए अब सरकार ने एक नई पहल शुरू की है। हर विधानसभा क्षेत्र में एक-एक पंचायत उत्सव घर बनाए जाने हैं। इसके लिए न्यूनतम तीन हजार वर्ग मीटर जमीन की आवश्यकता होगी। 100 लोगों की क्षमता वाले इस भवन में तीन कमरों के साथ ही एक हॉल, स्टेज मंडप के अलावा पुरुष-महिला शौचालय, दिव्यांग शौचालय, रसोईघर आदि का निर्माण होना है।
विज्ञापन

पंचायती राज विभाग की ओर से जमीन ढूंढने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई सफलता न मिलने पर डीएम को जानकारी दी। डीएम अनुपम शुक्ला ने अब पंचायती राज विभाग के साथ बीडीओ और एसडीएम को भी जमीन तलाशने में सहयोग के निर्देश दिए हैं। इसके लिए सभी को पत्र जारी कर जल्द से जल्द प्रस्ताव मांगे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमीन की तलाश के लिए दिए गए निर्देश
सभी विधानसभाओं में पंचायत उत्सव का निर्माण कराया जाना है। विभाग को अभी जमीन नहीं मिली।अब जमीन की तलाश के लिए डीएम की ओर से एसडीएम, बीडीओ व एडीओ पंचायत को जमीन की तलाश करने के निर्देश दिए हैं।

- अनिल सिंह, प्रभारी डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed