{"_id":"5eb6d0bd8ebc3e9062520ee7","slug":"screening-ambedkar-nagar-news-lko5208853163","type":"story","status":"publish","title_hn":"थर्मल स्क्रीनिंग के बाद जांच के लिए भेजे गए 27 नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थर्मल स्क्रीनिंग के बाद जांच के लिए भेजे गए 27 नमूने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल में शनिवार को विभिन्न क्षेत्रों से आए 38 नागरिकों का स्वास्थ्यकर्मियों ने थर्मल स्क्रीनिंग की। जांच के बाद संदिग्ध पाए गए 27 नागरिकों के खून जांच के लिए भेजा गया। इसके बाद इन सभी नागरिकों को जिला मुख्यालय पर बने अलग अलग सेंटरों पर क्वारंटीन कर दिया गया, जबकि 11 नागरिकों की जांच रिपोर्ट सामान्य पाए जाने पर होम क्वारंटीन की सलाह देकर घर भेज दिया गया। अब तक जिले से कुल 711 नागरिकों के खून का नमूना भेजा जा चुका है। इसमें से 629 रिपोर्ट सामने आ चुकी है, जो निगेटिव है। 82 नागरिकों की जांच रिपोर्ट अभी लंबित है।
लॉकडाउन के बीच जिला अस्पताल में कोरोना संक्रमण की जांच लगातार जारी है। शनिवार को भी चिकित्सकों की टीम ने विभिन्न शहरों से अपने गांव लौटने के बाद जिला अस्पताल पहुंचे 38 नागरिकों की थर्मल स्क्रीनिंग की। जांच के दौरान 27 नागरिक संदिग्ध पाए गए। इस पर चिकित्सकों की टीम ने इनके खून का नमूना जांच के लिए एकत्रित किया। इसके बाद इन सभी नागरिकों को जिला मुख्यालय पर बने सेंटरों क्वारंटीन के लिए भेज दिया गया। इसके अलावा 11 अन्य नागरिकों की थर्मल स्क्रीनिंग जांच सामान्य पायी गई। इस पर चिकित्सकों की टीम ने उन्हें होम क्वारंटीन रहने की सलाह देकर वापस भेज दिया। हिदायत दी कि वह 14 दिनों तक पूरी गंभीरता के साथ होम क्वारंटीन रहेंगे। यदि उनकी तबियत खराब होती है तो वह स्थानीय स्तर पर दवा लेने की बजाए जिला अस्पताल से संपर्क करेंगे। यदि उनके द्वारा क्वारंटीन के शर्तों को पूरा न किया गया तो कार्रवाई भी सुनिश्चित होगी।
सीएमएस डॉॅ. एसपी गौतम ने बताया कि जिला अस्पताल में प्रतिदिन अलग अलग क्षेत्रों से नागरिक जांच के लिए पहुंच रहे हैं। बताया कि आम नागरिकों को लगातार जागरूक किया जा रहा है कि यदि उनका स्वास्थ्य खराब होता है तो वह निजी चिकित्सकों से उपचार कराने के बजाए सरकारी अस्पताल पहुंचे। साथ ही निजी चिकित्सकों व मेडिकल स्टोर संचालकों को हिदायत दी जा रही है कि कोरोना से जुड़े यदि कोई लक्षण किसी नागरिक में मिल रहे हैं तो उन्हें दवा देने की बजाए सरकारी अस्पताल जाने की सलाह दें। बताया कि अब तक कुल 711 नमूने भेजे गए थे। इनमें से 629 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। शेष 82 नागरिकों की रिपोर्ट आना शेष है।