फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Scholarship not received, how to submit college fees

नहीं मिली छात्रवृत्ति, कैसे जमा करें कॉलेज की फीस

Wed, 06 Apr 2022 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Scholarship not received, how to submit college fees
अंबेडकरनगर। समाज कल्याण विभाग का चक्कर काटने के बाद भी छात्रवृत्ति न मिलने से राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज विद्यार्थी परेशानहाल है। छात्रवृत्ति का पैसा न मिल पाने से छात्र-छात्राओं के समक्ष कॉलेज की फीस जमा करने तक का संकट उठ खड़ा हुआ है। फीस की राशि जल्दी जमा न होने पर उनका भविष्य भी अंधकारमय हो सकता है। जिम्मेदार यह भी नहीं बता रहे कि छात्रवृत्ति की राशि खाते में कब जाएगी।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा परेशानी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं को हो रही है। उन्हें अब तक छात्रवृत्ति की कोई भी किश्त नहीं मिल सकी है। इससे उनके समक्ष एकमुश्त फीस जमा करने को लेकर बड़ा संकट खड़ा हो गया है। एक तरफ उन पर कॉलेज द्वारा फीस जमा करने का दबाव है, तो दूसरी तरफ उन्हें छात्रवृत्ति नहीं मिल रही।
विज्ञापन

नया शिक्षा सत्र प्रारंभ हो चुका है। ऐसे में अब फीस जमा किए जाने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इसके बावजूद अभी तक उन्हें छात्रवृत्ति की राशि नहीं मिल सकी है। छात्रवृत्ति के लिए छात्र-छात्राएं लगातार समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन न तो उनके खाते में छात्रवृत्ति नहीं मिल सकी है और न ही उन्हें कार्यालय द्वारा कोई संतोषजनक जवाब ही दिया जा रहा है। कॉलेज के छात्र सुनील वर्मा, दिव्यांशु, आदर्श गुप्ता, शिवकुमार, सुनील चौधरी, निखिल सिंह बताया कि कार्यालय से उन्हें यह भी नहीं बताया जा रहा कि छात्रवृत्ति की राशि कब तक उनके खाते में पहुंचेगी। अप्रैल माह में उन्हें 52 हजार से अधिक की फीस जमा करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ छात्रों की छात्रवृत्ति 60 हजार रुपये आई है लेकिन ज्यादातर की छात्रवृत्ति राशि अब तक नहीं आयी है। दूसरी तरफ समाज कल्याण अधिकारी आरके चौरसिया ने बताया कि आचार संहिता के चलते छात्रवृत्ति खाते में नहीं भेजी जा सकी है। आचार संहिता समाप्त होते ही जिन छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति नहीं मिल सकी है, उनके खाते में राशि भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। जल्द ही सभी बच्चों के खातों में उन्हें स्वीकृत छात्रवृत्ति की धनराशि पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed