{"_id":"66e861cac65bac92c10f1b6a","slug":"scholarship-and-accommodation-hanging-somewhere-in-the-balance-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-121357-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: छात्रवृत्ति तो कहीं अधर में लटका आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: छात्रवृत्ति तो कहीं अधर में लटका आवास
Mon, 16 Sep 2024 10:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Mon, 16 Sep 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। आधार कार्ड बनवाने में संकट ने छात्रवृति से लेकर आवास योजना तक की राह में रोड़ा अटका रखा है। राशन से लेकर पेंशन तक से वंचित होने का खतरा अलग से बना है।
आधार कार्ड बनने और संशोधन कराने को लेकर बनी चुनौती ने कई बड़ी मुश्किलें खड़ा रखा है। ज्यादातर लोगों को एक दो बार चक्कर लगाने के बाद भी आधार बनवाने और संशोधन कराने में सफलता नहीं मिल पा रही है। हालत यह कि जरूरी कार्यों के लिए लोग परेशान हैं।
अरुसा निवासी कक्षा छह की छात्रा सृष्टि का आधार बना था, लेकिन कुछ तकनीकी गड़बड़ी से नहीं मिल पाया। इससे उसकी छात्रवृत्ति का आवेदन नहीं हो पा रहा। यही हाल कक्षा आठ की छात्रा खेमपट्टी निवासी मानसी का है। उसे भी छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करना है, लेकिन हाथ में आधार कार्ड न होने की वजह से मायूसी लग रही।
विज्ञापन
बरधाभियूरा निवासी लालजी राजभर को प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करना है। पिछले कई दिन से वह डाकघर और बैंक का चक्कर लगा रहा। योजना के लाभ के लिए उसे और इंतजार करना पड़ रहा।
शहजादपुर निवासी शानू बताते हैं कि एलकेजी में पढ़ने वाले बेटे अब्बास को लेकर 10 दिन से परेशान हैं, लेकिन आधार बन नहीं पा रहा हैं। घाघूपुर निवासी गोली को राशन के लिए कार्ड की जरूरत है, लेकिन आधार न बन पाने से दिक्कत हो रही है। बोले कि आधार बन जाता तो राशन मिलने की उम्मीद बढ़ जाती।
.....
चलो घंटी बजाते हैं
आधार कार्ड बनाने में आ रही दिक्कतों को लेकर आ रही परेशानी दूर करने के लिए जिला प्रशासन ने एक कमेटी एडीएम की अध्यक्षता में गठित की है। हालांकि कुछ टोल फ्री नंबर हैं जिस पर संपर्क कर मदद ली जा सकती है।
डिप्टी रजिस्ट्रार जनरल
0522-2304981
डायरेक्टर
0522-2304983
डिप्टी डायरेक्टर
0522-2304985
टॉल फ्री नंबर 1947