फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Sawan will start from July 11, we will get four Mondays

Ambedkar Nagar News: 11 जुलाई से शुरू होगा सावन, मिलेंगे चार सोमवार

Mon, 30 Jun 2025 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
Sawan will start from July 11, we will get four Mondays
नागेश्वर महादेव मंदिर रामनगर। संवाद
आलापुर (अंबेडकर नगर)। भोलेनाथ के प्रिय मास सावन की शुरुआत इस बार 11 जुलाई से हो रही है। पूरे क्षेत्र में शिवभक्ति की तैयारियां जोरों पर हैं। शिव मंदिरों में साफ-सफाई, सजावट और विशेष पूजा-अर्चना की तैयारियां आरंभ हो गई हैं। इस बार सावन में चार सोमवार का संयोग बन रहा है, जिससे श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन


श्रद्धालु कांवड़ लेकर हर साल की तरह इस बार भी मंदिरों में गंगाजल से जलाभिषेक करेंगे। क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों में विशेष कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जा रही है। ज्योतिषाचार्य पंडित आशुतोष शुक्ला के अनुसार सावन के पहले ही दिन शिववास योग बन रहा है, जिसे अत्यंत शुभ और फलदायी माना गया है। मान्यता है कि इस योग में भोलेनाथ का जलाभिषेक करने से साधक को सौभाग्य, सुख-समृद्धि और मनचाहा वरदान प्राप्त होता है। सावन का समापन नौ अगस्त को रक्षाबंधन और पूर्णिमा के साथ होगा।
विज्ञापन

रुद्राभिषेक से बदलती है किस्मत, दूर होते हैं ग्रह दोष
सावन माह में रुद्राभिषेक पूजा का विशेष महत्व बताया गया है। रुद्राभिषेक से न केवल भगवान शिव प्रसन्न होते हैं बल्कि कुंडली में मौजूद ग्रह दोष, शत्रु बाधा, आर्थिक संकट और मानसिक अशांति जैसे जीवन के नकारात्मक पहलुओं का अंत हो जाता है। रुद्राभिषेक की पूजा शिवरात्रि, प्रदोष व्रत और सावन सोमवार को करना विशेष फलदायी माना गया है। इसके अलावा, हर महीने की कुछ तिथियां जैसे द्वितीया, पंचमी, नवमी, एकादशी और अमावस्या भी इस पूजा के लिए श्रेष्ठ मानी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



शिव मंदिरों में बिखरेगी आस्था की छटा
आलापुर क्षेत्र के प्रमुख शिव मंदिर महादेव धाम, सिद्धेश्वरनाथ मंदिर व कोटेश्वर महादेव मंदिर में विशेष तैयारियां चल रही हैं। जगह-जगह शिव भक्ति मंडल द्वारा भजन-कीर्तन, भंडारा और शोभायात्रा जैसे आयोजन प्रस्तावित हैं। जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और सफाई व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed