Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Satsang, service and self-control purify the mind

Ambedkar Nagar News: मन को पवित्र करते हैं सत्संग, सेवा व संयम

Sun, 07 Dec 2025 10:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 07 Dec 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
Satsang, service and self-control purify the mind
बसखारी (अंबेडकरनगर)। टांडा के देवीपुर परसाये रानीपुर में शनिवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव का शुभारंभ विधि-विधान के साथ हुआ। प्रवाचक आचार्य अनूप बाजपेई ने भागवत पुराण के महत्व और मन की प्रकृति पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मन की गति वायु से भी तीव्र है।
विज्ञापन

यह संसार की ओर दौड़े तो बंधन बनाता है और ईश्वर की ओर मुड़े तो मुक्ति दिलाता है। कठिन जरूर है, मगर नाम स्मरण और सत्संग से मन को भगवान की ओर लगाना असंभव नहीं। जो व्यक्ति अहं, मोह, क्रोध और भटकाव में मन को छोड़ देता है, वह जीवन भर पीड़ा में रहता है। जिसने मन को प्रभु के चरणों में अर्पित कर दिया, वही मुक्त और सफल हो गया। यही मनुष्य जीवन का सार है। जीते-जी ईश्वर में रमे, मन को पवित्र बनाए और जीवन को अर्थपूर्ण बनाए। प्रवाचक ने कहा कि मन को नियंत्रित करना कठिन है, लेकिन असंभव नहीं। संसार का चिंतन बंधन है, ईश्वर का चिंतन मोक्ष। सुख-दुख परिस्थितियां हैं, परंतु मन की शांति हमारा अपना चुनाव है। मन को सत्संग, सेवा, नाम स्मरण और संयम पवित्र करते हैं। जीवन का उद्देश्य केवल जीना नहीं, ईश्वर भाव के साथ जगत में मंगल करना है। भागवत कथा केवल मोक्ष का मार्ग नहीं बताती, बल्कि जीवन को प्रेम, करुणा और सदाचार से सजाने का दीपक भी है। इस दौरान लाल बिहारी तिवारी,गोविंद तिवारी, श्रीधर, जितेंद्र उपाध्याय, दीपक शुक्ला, सत्यम उपाध्याय व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed