फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Satish met the families of the victims of the murder of Mishra brothers

मिश्र भाइयों की हत्या से पीड़ित परिवारीजनों से मिले सतीश

Sun, 25 Jul 2021 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Satish met the families of the victims of the murder of Mishra brothers
जहांगीरगंज। ब्राह्मणों को अपने पाले में करने की कवायद में जुटी बसपा के महासचिव राज्यसभा सांसद सतीशचंद्र मिश्र रविवार को राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के मल्लूपुर मजगवां में हुए मिश्र भाइयों के दोहरे हत्याकांड से पीड़ित परिवारीजनों से मिलने पहुंच गए। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि पार्टी पूरी तरह से उनके साथ है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण परिवार से जुड़े दो सगे भाइयों की हत्या के बाद जो तत्परता बरती जानी चाहिए थी, वह तब तक नहीं दिखी, जब तक परिवार की महिलाओं ने मजबूर होकर हड़ताल नहीं शुरू कर दी। इससे भाजपा का चरित्र इस मामले में भी उजागर हो गया, जिसे जिले की जनता कभी भूल नहीं पाएगी।
विज्ञापन

इसी वर्ष की शुरुआत में राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के मल्लूपुर मजगवां में दो सगे भाइयों अनिल मिश्र व सुनील मिश्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना की गूंज प्रदेश की राजधानी तक सुनाई पड़ी थी। अब जबकि बसपा ने ब्राह्मणों को जोड़ने का विशेष अभियान शुरू किया है, तो रविवार को आलापुर तहसील क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सतीशचंद्र मिश्र गांव पहुंच गए। वहां उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

बसपा महासचिव ने कहा कि दोहरे हत्याकांड के इस जघन्य मामले में भी परिवार को न्याय दिलाने में सरकार से लेकर सत्तारूढ़ दल की रुचि नहीं दिख पाई थी। घटना के कई दिन बाद तक परिवार को न्याय दिलाने के लिए सरकार व सत्तारूढ़ दल मौन बना रहा। इस रवैये से आहत होकर ही परिवार की महिलाओं को भूख हड़ताल करनी पड़ी। इसके बाद सरकार की आंख खुल सकी। ऐसे मामले कोई एक नहीं हैं। बसपा ऐसे परिवारों की आवाज बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed