{"_id":"6aa435db03298c20870e3460","slug":"saryus-water-level-dropped-by-nine-cm-relief-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-164685-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: सरयू का जलस्तर नौ सेमी घटा, राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: सरयू का जलस्तर नौ सेमी घटा, राहत
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर क्षेत्र में कम्हरिया घाट के निकट शुक्रवार को सरयू नदी के जलस्तर में आई कमी। संवा
राजेसुल्तानपुर। सरयू नदी का जलस्तर शुक्रवार को नौ सेंटीमीटर घट गया। बृहस्पतिवार को 85.70 मीटर रहा जलस्तर शुक्रवार को 85.61 मीटर पर पहुंच गया। हालांकि नदी अभी भी खतरे के निशान से पांच सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। जलस्तर घटने से मांझा क्षेत्र के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
आराजी देवरा निवासी धर्मेंद्र ने बताया कि इस बार नदी का जलस्तर पिछले रिकॉर्ड से अधिक बढ़ा, लेकिन मांझा क्षेत्र में उसका असर अपेक्षाकृत कम रहा। करीब 15 दिन पहले जलस्तर कम होने के बावजूद मार्गों और गांव के आसपास पानी पहुंच गया था। इस बार जलस्तर अधिक बढ़ने के बाद भी ऐसी स्थिति नहीं बनी।
तहसीलदार पद्मेश श्रीवास्तव ने बताया कि इस बार जलस्तर बढ़ने के बावजूद मांझा क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति नहीं बनी। प्रशासन नदी के जलस्तर और प्रभावित क्षेत्रों पर लगातार नजर रख रहा है।
विज्ञापन
टांडा क्षेत्र के उल्टहवा माझा, अवसानपुर, केवटला, डुहियां, महरीपुर माझा कला, माझा चिंतौरा, नैपुरा, सलोनाघाट और ढेलमऊ में नदी का जलस्तर कम होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है, लेकिन अभी मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। वजह यह है कि खेतों और निचले इलाकों में पानी भरा हुआ है। तहसीलदार गरिमा भार्गव ने बताया कि लेखपालों को सरयू के जलस्तर की नियमित निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। (संवाद)