फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Saryu's water level decreased, danger of erosion increased

Ambedkar Nagar News: सरयू का जलस्तर घटा, कटान का खतरा बढ़ा

Tue, 23 Jul 2024 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
Saryu's water level decreased, danger of erosion increased
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। सरयू नदी के जलस्तर में मंगलवार को कुछ कमी आई, इससे माझा क्षेत्र के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। हालांकि, इस बीच कटान के खतरे ने उनकी चिंता बढ़ा दी है। इस बीच एसडीएम सदानंद सरोज ने राजस्व कर्मियों के साथ माझा कम्हरिया में कटान क्षेत्र का जायजा लिया। साथ ही कटान रोकने के लिए सभी जरूरी प्रबंध के निर्देश जिम्मेदारों को दिए।
विज्ञापन

रविवार देर रात तक जलस्तर बढ़ने से एक तरफ जहां बाढ़ का पानी अराजी देवारा संपर्क मार्ग के साथ ही तीन मजरों तक पहुंच गया था। लोगों का मानना था कि इसी प्रकार से जलस्तर बढ़ता रहा तो शीघ्र ही न सिर्फ संपर्क मार्ग डूब जाएगा, बल्कि तीन मजरों के अंदर भी पानी पहुंच जाएगा। हालांकि, अब जलस्तर में कमी आने से राहत जरूर मिली है।
विज्ञापन



वही नदी का जलस्तर कम होने के बाद कटान का खतरा बढ़ गया है। दरअसल, बीते दिनों जलस्तर बढ़ने के बाद जब जलस्तर कम हुआ था तो माझा कम्हरिया में कटान के चलते लगभग 50 बीघा खेत नदी में समा गए थे। इसके अलावा शीशम की बाग का भी आधे से अधिक हिस्सा कटान की जद में आ गया था। अब जबकि एक बार फिर से जलस्तर में कमी हुई है तो कटान होने की आशंका बढ़ गई है। इससे माझा कम्हरिया क्षेत्र के लोगों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कटान रोकने के लिए उठाएं जरूरी कदम
मंगलवार को एसडीएम सदानंद सरोज ने राजस्वकर्मियों के साथ कटान क्षेत्र माझा कम्हरिया पहुंचकर जायजा लिया। उन्होंने जिम्मेदारों को निर्देशित किया कि कटान रोकने को लेकर सभी जरूरी कदम उठाए जाएं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि कटान पर पूरी तरह से नजर रखी जा रही है। उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। इसके साथ ही अधिकारियों ने माझा कम्हरिया व दर्शननगर में स्थापित स्वास्थ्य शिविर पहुंचकर चिकित्सा सुविधाओं का भी जायजा लिया। चिकित्सकों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को संचारी रोगों से निपटने के बारे में जानकारी दें। लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण करें। यदि जरूरत हो तो आवश्यकतानुसार दवाएं भी दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed