{"_id":"5f9d9e698ebc3e9bcb6f20b2","slug":"sardar-patel-ambedkar-nagar-news-lko5479878173","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती
विज्ञापन
फोटो 6, अंबेडकरनगर के पटेलनगर तिराहे पर स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर नमन करते डीए?
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। देश के प्रथम गृहमंत्री भारतरत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती शनिवार को जिले में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनी। सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों व कर्मचारियों ने देश की एकता व अखंडता का संकल्प दोहराया। विभिन्न राजनीतिक पार्टियों व सामाजिक संगठनों ने देश के शिल्पकार के आदर्शों को याद किया। कहा कि देश की एकता व अखंडता के लिए ऐसे महापुरुषों के आदर्शों को अपनाने की जरूरत है। जनपद न्यायालय, कलेक्ट्रेट, विकास भवन आदि कार्यालयों में भी शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ।
जनपद न्यायाधीश डॉ. बब्बू सारंग की अध्यक्षता में शनिवार को जनपद न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय एकीकरण के शिल्पकार सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनी। कोविड 19 के निर्देशों का पालन करते हुए सभी न्यायाधीशों व कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता दिवस शपथ का पाठ किया। इस मौके पर स्थायी लोक अदालत अध्यक्ष चंद्रहास, प्रधान न्यायाधीश अनमोल पाल, अपर जिला जज प्रथम महेन्द्र सिंह, न्यायाधीश अपर पारिवारिक न्यायालय निरुपमा विक्रम, विशेष न्यायाधीश एससी एसटी अखिलेश्वर प्रसाद मिश्र, विशेष न्यायाधीश पाक्सो वीरेंद्र कुमार, विशेष न्यायाधीश पाक्सो फरीदा बेगम समेत सभी न्यायाधीश व न्यायिक कर्मचारी मौजूद रहे।
लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती मौके पर कलेक्ट्रेट में भी आयोजन हुआ। इससे पहले डीएम राकेश कुमार मिश्र, एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने अकबरपुर नगर के पटेलनगर तिराहे पर स्थापित सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद कलेक्ट्रेट में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में आयोजित पटेल जयंती के मौके पर सभी कर्मचारियों ने एक स्वर में देश की एकता, अखंडता और आंतरिक व बाहरी सुरक्षा बनाए रखने का संकल्प दोहराया। डीएम ने देश के प्रथम गृहमंत्री के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
पुलिस लाइन में एसपी आलोक प्रियदर्शी ने सरदार पटेल की प्रतिमा के समक्ष माल्यार्पण किया। राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर एसपी ने सभी पुलिस कर्मियों को राष्ट्रीय एकता व अखंडता की शपथ दिलायी। कहा कि हमें देश के ऐसे आदर्शों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने की जरूरत है। इस मौके पर एएसपी अवनीश कुमार मिश्र, सीओ सदर नवीन कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। सूचना विभाग द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद सिंह की उपस्थिति में जीजीआईसी कॉलेज में राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता विषय पर प्रदर्शनी लगायी गई।
सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर छात्रों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा कायम रखने की शपथ दिलाई। सूचना विभाग द्वारा एलईडी वैन के माध्यम से सरदार पटेल के जीवन कथा का प्रदर्शन किया गया। सीडीओ घनश्याम मीणा के नेतृत्व में संयुक्त जिला चिकित्सालय में मरीजों का फल वितरित किया गया। जन शिक्षण संस्थान ने रगड़गंज में निदेशक अरुण कुमार शाही की अगुवाई में पटेल जयंती मनी। इस मौके पर चेतन सक्सेना, शंभूलाल मौर्य, राकेश शर्मा, पुष्पलता वर्मा, संतोष वर्मा आदि मौजूद रहे। एआरटीओ कार्यालय में आरआई विपिन कुमार, साधना सिंह व डीबीए विनय पाण्डेय ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार तहसील सभागार में एसडीएम एमपी सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रीय एकता दिवस मना। एसडीएम ने कर्मचारियों को देश की एकता व अखंडता की शपथ दिलाई। भाजपा कार्यालय पर संजीव कुमार मिश्र, कृष्णगोपाल कसौधन, केशव श्रीवास्तव, शुभम, देवेश मिश्र आदि ने जयंती पर सरदार पटेल के आदर्शों को याद किया। आलापुर प्रतिनिधि के अनुसार तहसील के वसुधा सिंह सभागार में एसडीएम धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में पटेल जयंती मनी।
अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अरुण कुमार चौबे, सुनीति कुमार द्विवेदी, दिनेश सिंह, गजरात यादव व जगन्नाथ मिश्र ने पटेल के विचारों को याद किया। सरदार सेना ने चंद्रेश वर्मा, आत्माराम ने पुराने तहसील तिराहे से पटेलनगर तक किसान यात्रा निकाल कर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्वमंत्री राममूर्ति वर्मा, जिलाध्यक्ष रामशकल यादव, वरिष्ठ नेता त्रिभुवनदत्त, विशाल वर्मा, प्रदुम्न यादव, मुजीब अहमद आदि के पटेलनगर स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। बहुजन मुक्ति पार्टी ने सरदार पटेल के आदर्शों को याद किया। इस मौके पर जयप्रकाश, ओपी निगम आदि मौजूद रहे।