{"_id":"64fcac9cd3b1f1a34c09c736","slug":"sanskrit-pratibha-search-test-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1002-2886-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: संस्कृत प्रतिभा खोज परीक्षा 12 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: संस्कृत प्रतिभा खोज परीक्षा 12 को
Sat, 09 Sep 2023 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 09 Sep 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। संस्कृत प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन 12 सितंबर को कटेहरी क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय पहितीपुर में होगा। उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम के जिला संयोजक आनंद कुमार वर्मा ने बताया कि परीक्षा संस्कृत गीत, संस्कृत वाचन व संस्कृत सामान्य ज्ञान पर आधारित होगी।
इसमें शामिल होने के लिए जिले के अलग-अलग विद्यालयों से अब तक 75 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है। बताया कि परीक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र के साथ नकद पुरस्कार भी दिया जाएगा। जनपद स्तरीय परीक्षा में सफल छात्र-छात्राओं को मंडल स्तरीय परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा। जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए 10 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन करने का मौका है।