फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Sanju in 200 meter race, Mansi winner in javelin throw

Ambedkar Nagar News: 200 मीटर दौड़ में संजू, भाला फेंक में मानसी विजेता

Tue, 18 Feb 2025 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 18 Feb 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Sanju in 200 meter race, Mansi winner in javelin throw
खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती छात्रा।
अंबेडकरनगर। रमाबाई राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय अकबरपुर का 26वां वार्षिक क्रीड़ा समारोह का मंगलवार को रंगारंग कार्यक्रम के साथ शुभारंभ हुआ। प्रतिभावान खिलाड़ियाें ने विभिन्न खेलों में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

गोला फेंक प्रतियोगिता में शुभा सिंह प्रथम रहीं। दूसरा स्थान अंशिका और तीसरा स्थान वैष्णवी को मिला। 200 मीटर दौड़ में संजू चौहान अव्वल रहे। अंकित वर्मा को दूसरा और शिवांगी तीसरे नंबर पर रहीं। भाला फेंक में पहले पायदान पर मानसी वर्मा, दूसरे पर शुभा सिंह और रितु तीसरे पायदान पर रहीं। डिस्कस थ्रो में प्रथम स्थान संजू चौहान, द्वितीय स्थान मानसी वर्मा एवं तृतीय स्थान शुभा सिंह ने प्राप्त किया। डॉ. सीमा यादव ने कार्यक्रम का संचालन किया।
विज्ञापन

इससे पूर्व मुख्य अतिथि प्राचार्य शेफाली सिंह ने मां भारती के चरणों में दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया। छात्राओं ने वाणी वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। साक्षी की टीम ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। प्राचार्य ने खेलों का जीवन में महत्व पर विस्तार से चर्चा की। कहा कि स्वस्थ शरीर और दिमाग को विकसित करने के लिए खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। लगातार पढ़ाई के दौरान कई बार तनाव को स्थिति बन जाती है। इसके साथ ही छात्राएं खेल को भी कॅरियर के रूप में चुनकर आगे बढ़ सकती है। ज्यादातर खिलाड़ी छोटे शहर व ग्रामीणांचल क्षेत्र से ही निकलकर आज देश के लिए खेल रहे हैं। इस दौरान प्रो. अरविंद वर्मा, प्रो. सुधा, प्रो. अरुण कांत गौतम, डॉ. मनोज गुप्ता, वालेन्तिना प्रिया, डॉ. महेंद्र यादव, संगीता, सीता पांडेय, डॉ. नंदन सिंह, डॉ. अनूप पांडेय, डॉ. सतीश उपाध्याय, डाॅ. अतुल कनौजिया, डॉ. भानु प्रताप राय समेत समस्त शिक्षक और छात्राएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed