फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Sanitization is necessary to break the chain of corona infection

कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने को सैनिटइजेशन जरूरी

Sat, 08 May 2021 11:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Sanitization is necessary to break the chain of corona infection
अंबेडकरनगर। लॉकडाउन के बीच कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने को शनिवार को जिला मुख्यालय के अलावा जिले के अन्य क्षेत्र में बड़े पैमाने पर सैनिटाइजेशन अभियान चला। अग्निशमन कर्मचारियों के अलावा सफाई कर्मियों ने इस सैनिटाइजेशन अभियान की कमान संभालते हुए सार्वजनिक स्थानों के साथ ही प्रमुख बाजारों, मार्गों तथा घरों व दुकानों के बाहरी भाग के साथ ही सरकारी कार्यालयों को अंदर से भी सैनिटाइज किया। इस दौरान आम नागरिकों से अपील की गई कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए न सिर्फ खुद को बल्कि समय समय पर घर के अंदर भी सैनिटाइजेशन का कार्य जरूर करे। जागरूकता के साथ किए जाने वाले एकजुट प्रयास से ही कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ कर रोका जा सकता है।
विज्ञापन

कोरोना चेन को तोड़ने व जिले को कोरोना मुक्त करने के लिए शासन के निर्देश पर जिले में सैनिटाइजेशन अभियान लगातार जारी है। जिला मुख्यालय पर जहां फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने अभियान की कमान संभाल रखी थी, तो वहीं नगर पालिका व नगरपंचायत क्षेत्र में सफाई कर्मियों ने बड़े पैमाने पर सैनिटाइज किया। सुबह से प्रारंभ हुआ सैनिटाइजेशन अभियान शाम तक जारी रहा। जिला मुख्यालय पर अकबरपुर अयोध्या मार्ग, पुराने तहसील तिराहा, बस स्टेशन क्षेत्र, रेलवे स्टेशन क्षेत्र, तमसा मार्ग, शहजादपुर चौक, पण्डाटोला, मुरादाबाद, पटेलनगर तिराहा, कलेक्ट्रेट क्षेत्र के अलावा कई अन्य क्षेत्रों में जिला अग्रिशमन अधिकारी प्रदीप चौबे के नेतृत्व में कर्मचारियों ने सैनिटाइजेशन अभियान चलाया।
विज्ञापन

उधर अकबरपुर, टांडा व जलालपुर नगर पालिका परिषद तथा इल्तिफातगंज व अशरफपुर किछौछा नगर पंचायत क्षेत्र में सफाई कर्मियों ने बड़े पैमाने पर सैनिटाइजेशन अभियान चलाया। इस दौरान सड़कों, सार्वजनिक स्थलों, घरों व दुकानों के बाहरी भागों तथा सड़क के किनारे खड़े वाहनों को सैनिटाइज किया गया। अभियान के दौरान आम नागरिकों को कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जागरूक भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed