{"_id":"636401d0cc295f3a6843d954","slug":"sandeep-riya-arif-and-shivangi-topped-in-farrata-ambedkar-nagar-news-lko6554802146","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्राटा में संदीप, रिया, आरिफ व शिवांगी अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्राटा में संदीप, रिया, आरिफ व शिवांगी अव्वल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रवणक्षेत्र (अंबेडकरनगर)। विकास खंड क्षेत्र कटेहरी के कम्पोजिट विद्यालय चिउंटीपारा में गुरुवार को बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें कुल 11 प्राथमिक स्तर व चार जूनियर स्तर के स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। दौड़ के अलावा कई अन्य प्रतियोगिताएं भी हुईं। जूनियर की 100 मीटर दौड़ में संदीप, रिया तिवारी, प्राथमिक स्तर में मोहम्मद आरिफ व शिवांगी ने प्रथम स्थान हासिल किया।
जूनियर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में संदीप निषाद रामपुर बनेथू, प्रीतम कुड़िया चितौना व दीपक बंदनडीह व बालिका वर्ग में रिया तिवारी बंदनडीह, शना बानो सिझौलिया, नंदनी सिझौलिया, रसीदा कुड़िया चितौना को क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान मिला। 200 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में अंकुर गौतम कुड़िया प्रथम, हर्षित पाल रामपुर बनेथू द्वितीय, नितिन चिंउटीपारा तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में रिया तिवारी बंदनडीह को प्रथम, प्रिया चिउंटीपारा को द्वितीय व साक्षी सिझौलिया को तृतीय स्थान मिला।
400 मीटर बालक वर्ग में संदीप रामपुर बनेथू ने पहले स्थान की बाजी मारी जबकि रवि यादव चिउंटीपारा को दूसरा व दीपक कुमार बंदनडीह को तीसरा स्थान मिला। बालिका वर्ग में शना बानो सिझौलिया प्रथम स्थान पर रहीं जबकि प्रिया चिउंटीपारा दूसरे व माधवी बंदनडीह को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन
प्राथमिक स्तर के 50 मीटर बालक वर्ग में रामपुर बनेथू के मोहम्मद आरिफ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा खिज्जिरपुर के आरव मिश्र को दूसरा व घाघूपुर के अमित को तीसरा स्थान मिला। बालिका वर्ग में बंदनडीह की शिवानी प्रथम, कुड़िया की श्रेयांशी दूसरे व घाघूपुर की आकांक्षा तीसरे स्थान पर रहीं।
100 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में रामपुर बनेथू के मोहम्मद आरिफ, सिझौलिया के सूरज व चिउंटीपारा के अंकन को तथा बालिका वर्ग में कुड़िया की शिवांगी, घाघूपुर की श्वेता, मूसेपुर अहिरान की निशा को क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। 200 मीटर दौड़ में घाघूपुर के अमित को पहला स्थान मिला जबकि रामपुर बनेथू के मोहम्मद आरिफ व कुड़िया के आनंद यादव दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे।
बालिका वर्ग में घाघूपुर की आकांक्षा, मूसेपुर गिरंट की अनामिका व बंदनडीह की नैंसी क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता को सफल बनाने में सुरेंद्र वर्मा, डॉ. विजयचंद्र मिश्र, बृजेश वर्मा, राजू गौतम, नरेंद्र गौड़, दलजीत सिंह, रामानंद पांडेय व मोहम्मद अनीस आदि ने अहम भूमिका निभाई।