{"_id":"640ccc1e92c92931a60307b4","slug":"samuhik-vivah-ambedkar-nagar-news-lko671463946-2023-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: एक पंडाल के नीचे गूजेंगे वैदिक मंत्र व कुरान की आयते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: एक पंडाल के नीचे गूजेंगे वैदिक मंत्र व कुरान की आयते
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर से सटे हवाईपट्टी पर 13 मार्च को एक ही पंडाल के नीचे एक साथ वैदिक मंत्र व कुरान की आयत गूंजेंगी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 522 जोड़े एक दूसरे के होंगे।
नवदंपती को 10 हजार रुपये का जहां उपहार दिया जाएगा तो वहीं वधू के खाते में 35 हजार रुपये की राशि भेजी जाएगी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समाज कल्याण विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की कन्याओं का विवाह कराने के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना वरदान साबित हो रही है। योजना के तहत 13 मार्च को अकबरपुर में भव्य आयोजन होगा। समाज कल्याण कार्यालय के अनुसार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत अब तक 477 जोड़ों का पंजीकरण हो चुका है।शेष पंजीयन भी जल्द पूरे कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विकास खंड जलालपुर से सबसे अधिक 110 जबकि सबसे कम कटेहरी व भीटी ब्लाक से 25-25 पंजीकरण हुए हैं। विकास खंड भियांव से 80, जहांगीरगंज से 70, रामनगर से 75, अकबरपुर से 55, बसखारी से 32 पंजीकरण हो चुके हैं।
इसके साथ ही शहरी क्षेत्र से पांच पंजीकरण हुए हैं। योजना के तहत प्रति जोड़ा 51 हजार रुपये की राशि शासन से प्राप्त होती है। वधू के खाते मेें 35 हजार रुपये भेजे जाते हैं जबकि 10 हजार रुपये का उपहार दिया जाता है। छह हजार रुपये व्यवस्था पर खर्च किए जाते हैं।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की शुरुआत वर्ष 2017 में प्रारंभ हुई थी। वर्ष 2017-18 में 47, 2018-19 में 448, 2019-20 में 641, 2020-21 में 224 व 2021-22 में 319 व 2022-23 में जिले को 1333 का लक्ष्य मिला था, जिसकी तुलना मेें दिसंबर 2022 तक 811 जोड़ों का विवाह हुआ। ऐसे में अब तक 2490 जोड़ों का विवाह हो चुका है।