फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Samuhik Vivah

सामूहिक विवाह कार्यक्रम में एक दूजे के हुए 317 जोड़े

Thu, 14 Nov 2019 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
Samuhik Vivah
अंबेडकरनगर के जलालपुर में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के कार्यक्रम में मौजूद वर व वध - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। जिले के तीन विकास खंडों में गुरुवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें हिंदू समाज से जुड़े 296 जोड़ों ने सात जन्मों के बंधन में बंधने के लिए फेरे लिए, जबकि मुस्लिम समाज के 21 जोड़ों का निकाह पढ़ा गया। रामनगर, जलालपुर व जहांगीरगंज विकास खंडों में आयोजित इन कार्यक्रमों में वर वधू के साथ ही उनके परिजनों ने भी हिस्सेदारी की। ब्लॉक प्रशासन द्वारा समारोह को भव्यतापूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पहले से ही आवश्यक तैयारियां पूरी की गई थीं। विवाह के बाद नव दंपतियों को सरकार द्वारा उपलब्ध उपहारों को भेंट किया गया। अधिकारियों के अलावा क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भी पहुंचकर नव दंपतियों को आशीर्वाद प्रदान किया।
विज्ञापन

जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार गुरुवार को बंदीपुर स्थित जगरदेव बाबा मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यहां पर कुल 134 हिंदू वर वधू ने सात जन्मों के बंधन में बंधने के लिए फेरे लिए। पं. यमुना प्रसाद चतुर्वेदी ने सभी जोड़ों के विवाह की रस्म पूरी कराई, जबकि तीन मुस्लिम समाज के जोड़ों का निकाह परंपरा के तहत हुआ।
विज्ञापन

नवदंपतियों को सरकार द्वारा उपलब्ध उपहार भी भेंट किए गए। समारोह का आयोजन सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण विशाल यादव की देखरेख में हुआ। विधायक सुभाष राय ने वर वधू को आशीर्वाद दिया। एसडीएम धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव व सीओ आरपी राय ने भी दंपतियों को आशीर्वाद दिया। एसडीएम ने बताया कि सरकार प्रत्येक जोड़ों के विवाह पर 35 हजार रुपए खर्च कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें 20 हजार कन्या के खाते में जमा किया जा रहा है। 10 हजार रुपए में कपड़ा, बिछिया, पायल, बर्तन, मोबाइल फोन आदि प्रदान किया गया। शेष 5 हजार रुपए जलपान व भोजन आदि की व्यवस्था के लिए खर्च की गई। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि रिंकू उपाध्याय, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण यादव, भाजपा किसान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामप्रकाश यादव, खंड विकास अधिकारी भियांव दिनेश प्रताप सिंह, एडीओ पंचायत ओंकारनाथ मिश्र ने भी वर वधू को उपहार देकर आशीर्वाद दिया।
आलापुर प्रतिनिधि के अनुसार गुरुवार को रामनगर विकास खंड परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कुल 111 जोड़ों का उनके धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार विवाह कार्यक्रम संपन्न कराया गया। इसमें 94 हिंदू व 17 मुस्लिम समाज के वर वधू शामिल रहे। मुख्य अतिथि भाजपा विधायक अनीता कमल ने कहा कि प्रदेश सरकार गरीब व किसानों के लिए योजनाएं बनाकर लागू कर रही है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत अब तक हजारों गरीब बेटियों के हाथ पीले हो चुके हैं।
भविष्य में भी यह कार्यक्रम जारी रहेगा। अध्यक्षता कर रहीं ब्लाक प्रमुख संगीता देवी ने वर वधू को आशीर्वाद प्रदान कर मंगलमय जीवन की कामना की। संचालन टांडा प्रधान संघ अध्यक्ष सियाराम वर्मा ने किया। कार्यक्रम को विधायक प्रतिनिधि अवधेश कमल ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बलिराम, मंडल अध्यक्ष आनंद जायसवाल, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रेमशीला यादव, उपाध्यक्ष अंबिका जायसवाल, डा पूनम राय, प्रधान संघ जिलाध्यक्ष घनश्याम यादव, अध्यक्ष सुनील यादव, अभिषेक त्रिपाठी, दुर्गेश, वीरेंद्र यादव, प्रवीण सिंह आदि मौजूद रहे।
जहांगीरगंज प्रतिनिधि के अनुसार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम के तहत ब्लॉक मुख्यालय जहांगीरगंज में 69 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। इसमें हिंदू समाज के 68 जोड़ों की शादी कराई गई, जबकि मुस्लिम संप्रदाय के एक जोड़े का निकाह कराया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक त्रिवेणीराम ने बताया कि सरकार की तरफ से वधू के खाते में नकदी जमा करने के अलावा, बर्तन, सूटकेस, पायल, बिछिया, चुनरी, कपड़ा व श्रृंगार का सामान भेंट किया गया।

इसके अलावा वर को कपड़ा सौगात दी गई। ब्लाक प्रमुख धर्मराज यादव ने वर वधू को आशीर्वाद दिया। सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण चन्द्रभूषण राव ने बताया कि शांतिपूर्ण माहौल में समारोह निपटा। बताया कि एक मुस्लिम जोड़ा सहित कुल 69 जोड़ों ने सात फेरे लिए। इस मौके पर एडीओ दलसिंगार, विवेक सिंह, रामशरीक सिंह, प्रकाशचंद्र शुक्ल, रमाशंकर मिश्र, रामू निषाद, मोहम्मद सेराज, जेई अशोक कुमार यादव व जयप्रकाश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed