{"_id":"61fd72dd3e0a7b6db909eaef","slug":"salute-to-the-martyrs-on-chauri-chaura-day-ambedkar-nagar-news-lko61642116","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौरीचौरा दिवस पर शहीदों को किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौरीचौरा दिवस पर शहीदों को किया नमन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। चौरीचौरा दिवस शुक्रवार को टांडा में मना। इसमें आजादी की लड़ाई में शहीद हुए राष्ट्रभक्तों को नमन किया गया। चिंतौरा में सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा, थिरुवा पुल के पास स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा व ताज टाकीज तिराहे पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर नगर पालिका परिषद टांडा के सभी कर्मचारियों ने पुष्प चढ़ा कर श्रद्धांजलि दी।
नगर पालिका परिषद टांडा के अधिशासी अधिकारी डॉ. रामपूजन श्रीवास्तव के नेतृत्व में शुक्रवार को चौरीचौरा कांड दिवस मना। अधिशासी अधिकारी ने कहा कि आजादी के बाद हमारा देश व प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि हम सभी को चौरीचौरा दिवस के अवसर पर शपथ लेनी चाहिए कि हम व्यक्तिगत रूप से अपने कर्तव्यों, जिम्मेदारियों का उत्साहपूर्वक निर्वहन करते हुए अपने स्तर पर बेहतर करने का निरंतर प्रयास करेंगे।
वक्ताओं ने कहा कि आजादी की जंग में गोरखपुर के चौरीचौरा में हुए कांड को कभी भुलाया नही जा सकता। इस मौके पर कर निर्धारण अधिकारी उमाशंकर सरोज, कर अधीक्षक शर्देंदु सिंह, कार्यालय अधीक्षक निशांत पांडेय, राकेश कुमार गौरव, सफाई निरीक्षक द्वारिकानाथ, मोहम्मद हुसैन व एकाउंटेंट जलील अहमद आदि मौजूद रहे।