फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Salute to the martyrs of freedom struggle

स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को किया नमन

Mon, 31 Jan 2022 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Salute to the martyrs of freedom struggle
अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय पर वतंत्रता संग्राम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते पुलिस कर्मी? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। स्वतंत्रता संग्राम में प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को रविवार को जिले में याद किया गया। कलेक्ट्रेट सभागार समेत पुलिस लाइन व अन्य सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों व कर्मचारियों ने श्रद्धांजलि दी। इस दौरान देश की आजादी की लड़ाई के शहीदों को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। डीएम सैमुअल पॉल एन ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को देश की आजादी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बाद में दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि के मौके पर कलेक्ट्रेट सभागार में रविवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डीएम सैमुअल पॉल एन की मौजूदगी में अधिकारियों व कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। डीएम ने कहा कि हमें अपने देश की आजादी की लड़ाई के वीरों को नहीं भूलना चाहिए। कहा कि देश को आजादी काफी संघर्षों के बाद मिली है। हमें इसे बनाए रखने के लिए देश की एकता व अखंडता के लिए एकजुट रहना होगा। इस मौके पर एडीएम अशोक कुमार कनौजिया, सहायक निर्वाचन अधिकारी महेशचंद्र द्विवेदी व नाजिर कलेक्ट्रेट साधूराम दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में एसपी आलोक प्रियदर्शी के नेतृत्व में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें स्वतंत्रता संग्राम में प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को नमन किया। पुलिस लाइन सभागार में दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर एएसपी संजय कुमार राय व आरआई राजीव कुमार राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के अन्य सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों ने स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि देश की आजादी हजारों स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्राणों की आहुति देने के बाद मिली है। देश के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह देश की आजादी के शहीदों का सम्मान करे। साथ ही अपने बच्चों को भी देश की आजादी की गाथा के बारे में बताएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed