{"_id":"69c98828077943813200fc6a","slug":"salary-of-two-desk-assistants-withheld-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1023-153246-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: दो पटल सहायकों का रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: दो पटल सहायकों का रोका वेतन
Mon, 30 Mar 2026 01:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Mon, 30 Mar 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। इसमें डीएम अनुपम शुक्ला ने जननी सुरक्षा योजना के लाभार्थियों को समय से भुगतान न करने व कार्य में शिथिलता बरतने पर राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर के पटल सहायक योगेश जायसवाल व अंगद प्रजापति का वेतन रोक दिया है।
इसके अलावा उप प्राचार्य को चेतावनी देते हुए दो दिनों में सुधार करने के लिए कहा है। वहीं ब्लॉक लेखा प्रबंधक भीटी, बसखारी, रामनगर, जलालपुर व टांडा से स्पष्टीकरण मांगते हुए वेतन रोकने के निर्देश देते हुए भीटी के लेखा प्रबंधक के विरुद्ध सेवा से पृथक्करण के लिए नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।
बीसीपीएम टांडा का वेतन रोकते हुए मूल पत्रावली प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए। इसके साथ ही टीकाकरण में प्रगति खराब होने पर बीपीएम जलालपुर व एआरओ बसखारी और जहांगीरगंज का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। बैठक में डीएम ने सभी एमओआईसी को निर्देश दिया कि स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इसमें जो भी दोषी होगा उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने आयुष्मान कार्ड की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिले में के शत-प्रतिशत पात्र लाभार्थियों को योजना से कार्ड बनाने के लिए कहा। वहीं आशा कार्यकर्ताओं के भुगतान की स्थिति की समीक्षा करते हुए सभी एमओआईसी को मदवार जांच कर भुगतान सूची नियमित रूप से नोटिस बोर्ड पर लगाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत संचालित सभी विभागों को आपस में समन्वय स्थापित करते हुए अपने-अपने विभाग से संबंधित सभी गतिविधियों का बेहतर क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। इस दौरान सीएमओ डॉ. संजय कुमार शैवाल, एसीएमओ डॉ. रामानंद, डिप्टी सीएमओ डॉ. संजय वर्मा, डॉ. उदयचंद्र, अधीक्षक अकबरपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. मोहम्मद नूर सहित अन्य मौजूद रहे।