{"_id":"6a638be49473c28b220fa6cc","slug":"salaries-of-absent-healthcare-workers-stopped-explanation-demanded-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-161325-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: गैरहाजिर स्वास्थ्यकर्मियों का वेतन रोका, जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: गैरहाजिर स्वास्थ्यकर्मियों का वेतन रोका, जवाब तलब
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अयोध्या मंडल के अपर निदेशक बृजेश कुमार चौहान ने दो दिन पहले सीएचसी कटेहरी का निरीक्षण किया था। इस दौरान पांच कर्मचारी गैरहाजिर रहे। जिनका एक दिन का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसके अलावा इमरजेंसी वार्ड व दवा वितरण कक्ष में अव्यवस्था और गंदगी देखकर उन्होंने नाराजगी जताई।
अपर निदेशक बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे सीएचसी पहुंच गए। इस दौरान वहां अधीक्षक समेत अन्य कर्मचारी मौजूद मिले। जबकि स्वीपर बदरे आलम, किरन बाल्मीकी, सुशील कुमार, डाटा एंट्री ऑपरेटर वीरेंद्र कुमार और बीपीएम आलोक सिंह गैरहाजिर रहे। पूछने पर कोई भी सही जानकारी नहीं दी गई। इसके बाद सभी गैरहाजिर कर्मचारियों का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है।
इमरजेंसी वार्ड में ऑक्सीजन, इमरजेंसी ट्रे और दवाएं उपलब्ध नहीं थीं। बेडों पर गंदी चादरें बिछी थीं और सामान बेतरतीब बिखरा पड़ा था। अपर निदेशक ने अधीक्षक अंकुश वर्मा को व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए। इसके अलावा एक्सरे कक्ष में दो मरीजों का एक्सरे हुआ था, पर रिपोर्ट देने की व्यवस्था नहीं थी।
विज्ञापन
टेक्नीशियन देशराज और डार्करूम सहायक अजय पटेल बिना ड्रेसकोड के कार्य कर रहे थे। पैथोलॉजी कक्ष में टेक्नीशियन प्रदीप पटेल भी बिना ड्रेसकोड और अपर्याप्त जानकारी के मिला। यहां दो एएनएम प्रशिक्षणार्थी भी बिना ड्रेसकोड के पाई गईं। सीएमओ डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया गैरहाजिर कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसके बाद सही जवाब न मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।