फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   safe delivery in ambulance

एंबुलेंस में कराया सुरक्षित प्रसव

Sun, 23 Jan 2022 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
safe delivery in ambulance
अंबेडकरनगर। महिला को प्रसव के लिए जिला अस्पताल ले जाने के दौरान पीड़ा बढ़ने पर एंबुलेंस में ही तत्परता दिखाते हुए स्वास्थ्य कर्मियों ने सुरक्षित प्रसव करा दिया। बाद में जच्चा व बच्चा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। टांडा कोतवाली क्षेत्र के पुंथर गांव निवासी अजय की पत्नी ममता को रविवार को सुबह प्रसव पीड़ा होने लगी।
विज्ञापन

इस पर जानकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना पर कुछ ही देर में स्वास्थ्य कर्मी एंबुलेंस लेकर गांव पहुंच गए और महिला को लेकर जिला अस्पताल जाने लगे। बताया जाता है कि रास्ते में ही प्रसव पीड़ा बढ़ गई। इस पर एंबुलेेंस को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया गया। स्वास्थ्य कर्मी उमेश ने आशा बहू के सहयोग से सुरक्षित प्रसव कराया। इसके बाद जच्चा व बच्चा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed