{"_id":"68b744f8ab982619230284b3","slug":"rss-training-camp-begins-pathsanchalan-will-be-held-in-blocks-ambedkar-nagar-news-c-99-1-brp1010-132572-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: आरएसएस का प्रशिक्षण शिविर शुरू, ब्लॉकों में होगा पथ संचलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: आरएसएस का प्रशिक्षण शिविर शुरू, ब्लॉकों में होगा पथ संचलन
Wed, 03 Sep 2025 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Wed, 03 Sep 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष की तैयारियों को लेकर जिले में गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में पचपेड़वा के इमलिया कोडर स्थित महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हुई। शिविर में जिले की विभिन्न शाखाओं से चयनित स्वयंसेवकों को शारीरिक, बौद्धिक और संगठनात्मक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
संघ के पदाधिकारियों के अनुसार शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आगामी 2 अक्टूबर को जिले के प्रत्येक ब्लॉक में भव्य पथ संचलन का आयोजन किया जाएगा। इसके माध्यम से राष्ट्र सेवा, सामाजिक समरसता और संगठन की मजबूती का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। शिविर के दौरान बताया गया कि 14 सितंबर से संघ की अल्पकालीन विस्तारक योजना की शुरुआत होगी। इसके तहत जिले की 101 न्याय पंचायतों में स्वयंसेवकों की टीम गांव-गांव जाकर संघ के विचार, राष्ट्रभक्ति और समाज सेवा का संदेश प्रसारित करेगी। संघ के विभाग प्रचार प्रमुख मनीष, जिला प्रचार प्रमुख मोहनीस और जिला प्रचारक जितेंद्र कुमार ने बताया कि यह आयोजन संघ की आगामी रणनीति का हिस्सा है, जिससे संगठनात्मक विस्तार के साथ-साथ जनसंपर्क को भी मजबूती मिलेगी।