फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Rs 14 crore paid to five thousand sugarcane farmers

पांच हजार गन्ना किसानों को 14 करोड़ का भुगतान

Tue, 29 Dec 2020 10:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 10:35 PM IST
विज्ञापन
Rs 14 crore paid to five thousand sugarcane farmers
अंबेडकरनगर। जिले के पांच हजार गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी है। अकबरपुर चीनी मिल मिझौड़ा द्वारा संबंधित किसानों के खाते में लगभग 14 करोड़ रुपये की राशि भेजी गई है। उधर चीनी मिल में अब तक एक करोड़ क्विंटल लक्ष्य की तुलना में 24 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की जा चुकी है। इस बीच चीनी मिल प्रशासन ने किसानों से आह्वान किया कि संबंधित क्रय केंद्र पर पहुंचकर उपज की बिक्री करें। यदि इसमें उन्हें किसी भी प्रकार की मुश्किल हो, तो इसकी जानकारी तत्काल जिम्मेदारों को दें। समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन

गन्ना किसानों को उपज की बिक्री के बाद भुगतान के लिए भटकना न पड़े, इसके लिए अकबरपुर चीनी मिल द्वारा लगातार भुगतान किया जा रहा है। बताते चलें कि शासन का निर्देश है कि बिक्री के 15 दिन के अंदर संबंधित किसानों का भुगतान कर दिया जाए। इसी के अनुसार चीनी मिल प्रशासन ने भुगतान का दावा किया है।
विज्ञापन

चीनी मिल के सहायक महाप्रबंधक गन्ना अरविंद सिंह ने बताया कि 14 दिसंबर तक गन्ने की बिक्री करने वाले लगभग पांच हजार किसानों के खाते में मंगलवार को 13 करोड़ 94 लाख रुपये का भुगतान किया गया। बताया कि 23 नवंबर से चीनी मिल में गन्ना पेराई का नया सत्र प्रारंभ हुआ था। शासन के निर्देशानुसार भुगतान प्रक्रिया शुरू की गई। अब तक कुल 41 करोड़ 94 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है। किसानों को भुगतान के लिए किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि न सिर्फ क्रय केंद्रों पर सुचारु रूप से गन्ने की खरीद की जा रही है, बल्कि पेराई का कार्य भी तेजी से चल रहा है। चीनी मिल को एक करोड़ क्विंटल पेराई का लक्ष्य है। अब तक 24 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की जा चुकी है। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे संबंधित गन्ना क्रय केंद्र पर पहुंचकर गन्ने की बिक्री करें। इसमें यदि उन्हें किसी भी प्रकार की मुश्किल हो तो इसकी जानकारी जिम्मेदारों को दें। समस्या का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। किसानों से अपील करते हुए कहा कि क्रय केंद्र पर साफ गन्ना बिक्री के लिए ले जाएं। सूखा गन्ना न ले जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed