{"_id":"622a4e296e315374aa5f50a3","slug":"route-diversion-vehicles-passing-through-bypass-ambedkar-nagar-news-lko621247141","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूट डायवर्जन, बाईपास से होकर गुजरे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूट डायवर्जन, बाईपास से होकर गुजरे वाहन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मतगणना को सकुशल निपटाने के लिए बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय पर रूट डायवर्जन रहा। बड़े वाहनों का अकबरपुर नगर के अंदर प्रवेश प्रतिबंधित था। बड़े वाहनों को शहर से बाहर बने बाईपास से होकर गुजारा गया। रूट डायवर्जन का सख्ती से पालन कराने को लेकर जगह-जगह लगे बैरियर पर सुरक्षाकर्मी मुस्तैद रहे।
राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज व राजकीय खेल स्टेडियम में बृहस्पतिवार को मतों की गणना हुई। इन दोनों स्थलों पर मतगणना को सकुशल निपटाने के लिए अकबरपुर नगर में रूट डायवर्जन किया गया था। अकबरपुर टांडा मार्ग पर पटेलनगर तिराहे तो टांडा की तरफ से बाईपास पर बैरियर लगाकर बड़े वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया था। टांडा से अकबरपुर की तरफ जाने वाले बड़े वाहनों को बाईपास से होकर गुजारा जा रहा था। इसके अलावा न्यौतरिया बाईपास के निकट बैरियर लगाकर वाहनों को न्यौतरिया बाईपास से होकर गुजारा जा रहा था। अकबरपुर नगर के पुराने तहसील तिराहे के निकट बैरियर लगाकर वाहनों को अकबरपुर टांडा मार्ग पर जाने से रोका गया। ऐसे में इस मार्ग पर आने वाले वाहनों को पुराने तहसील तिराहे से फव्वारा तिराहे से नई सड़क से होते हुए निकाला जा रहा था।
यातायात प्रभारी शिवदीपक सिंह ने बताया कि पुराने तहसील तिराहे, पटेलनगर तिराहे, नेवतरिया के निकट व अकबरपुर टांडा मार्ग पर बाईपास के निकट बैरियर लगाकर बड़े वाहनों के संबंधित मार्ग से होकर गुजरने पर पूरी तरह से रोक थी। प्रत्येक बैरियर पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। डायवर्जन की यह व्यवस्था मतगणना प्रारंभ होने से लेकर समाप्त होने तक जारी रही।