फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Route diversion of trains will end from 14th

Ambedkar Nagar News: 14 से समाप्त होगा ट्रेनों का रूट डायवर्जन

Sat, 23 Dec 2023 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 23 Dec 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Route diversion of trains will end from 14th
अकबरपुर होकर गुजरेंगी निरस्त चल रहीं सभी 12 ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी राहत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। 14 जनवरी से रूट डायवर्जन समाप्त हो जाएगा। इससे सभी 12 रेनें अकबरपुर रेलवे स्टेशन से होकर गुजरेंगी। रूट डायवर्जन के चलते इन दिनों अकबरपुर रेलवे स्टेशन से औसतन 50 टिकट आरक्षित हो रहे।
बाराबंकी से अकबरपुर होते हुए जफराबाद तक रेल लाइन दोहरीकरण समेत कई अन्य प्रकार के कार्य होने का प्रतिकूल प्रभाव ट्रेनों के बेहतर संचालन पर पड़ रहा है। न सिर्फ ट्रेन निरस्त हो रहीं बल्कि रूट डायवर्जन भी हो रहा। इससे गंतव्य तक जाने के लिए यात्रियों को कई प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

यात्रियों को या तो आरक्षित टिकट निरस्त कराना पड़ रहा या फिर वाराणसी, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़ या फिर लखनऊ पहुंचकर ट्रेन पर सवार होना पड़ रहा। इन सबके बीच शुक्रवार को एक राहत की खबर यह आई कि रूट डायवर्जन की व्यवस्था 14 जनवरी तक ही रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद से सभी ट्रेनों का अकबरपुर रेलवे स्टेशन से सुचारु आवागमन होगा। अकबरपुर रेलवे स्टेशन के कर्मचारियों के अनुसार ट्रेनों के रूट डायवर्जन के चलते टिकट आरक्षण कराने वाले यात्रियों की संख्या पूर्व की तुलना में कम हुई है। पूर्व में जहां औसतन सौ यात्री प्रतिदिन आरक्षित टिकट काउंटर पर पहुंचते थे तो वहीं इन दिनों संख्या आधी हो गई है। यह आरक्षण अकबरपुर रेलवे स्टेशन से न कराकर सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, लखनऊ व वाराणसी से कराया जा रहा है।
ट्रेन स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि छह जोड़ी ट्रेन का डायवर्जन इन दिनों चल रहा है। आगामी 14 जनवरी से यह डायवर्जन समाप्त होने की उम्मीद है। ऐसे में अप व डाउन मिलाकर 12 ट्रेनों का आवागमन फिर से होने लगेगा।




नहीं पहुंचीं नौ ट्रेनें, दो आईं देरी से
अकबरपुर रेलवे स्टेशन कर्मचारियों के अनुसार शुक्रवार को निरस्त होने व रूट डायवर्जन के चलते नौ ट्रेनें अकबरपुर रेलवे स्टेशन नहीं पहुंचीं। सरयू यमुना, इंटरसिटी व उत्सर्ग जहां निरस्त रहीं तो वहीं दून, मरुधर, किसान, कोलकाता, जम्मूतवी व ओखा द्वारिका ट्रेन का रूट डायवर्जन रहा। इसके अलावा कैफियात एक्सप्रेस दो घंटा व साबरमती एक्सप्रेस डेढ़ घंटा विलंब से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed