{"_id":"62bb3ee32b0a342ce36fac25","slug":"roshni-became-the-first-woman-sdm-of-alapur-ambedkar-nagar-news-lko6372631127","type":"story","status":"publish","title_hn":"आलापुर की पहली महिला एसडीएम बनीं रोशनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आलापुर की पहली महिला एसडीएम बनीं रोशनी
विज्ञापन
आलापुर (अंबेडकरनगर)। वर्ष 2016 बैच की पीसीएस अधिकारी रोशनी यादव ने मंगलवार को आलापुर की पहली महिला एसडीएम के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। पिछले काफी दिनों से कलेक्ट्रेट में अपर उपजिलाधिकारी का कार्यभार देख रहीं रोशनी अब आलापुर तहसील का जिम्मा संभालेंगी।
आलापुर में बतौर एसडीएम तैनात अभय कुमार पांडेय का बीते दिनों पदोन्नति होने के बाद मऊ जनपद के लिए स्थानांतरण हो गया था। इस पर डीएम सैमुअल पॉल एन ने कलेक्ट्रेट में बतौर अपर उपजिलाधिकारी तैनात रोशनी यादव को आलापुर की जिम्मेदारी सौंपी। रोशनी ने मंगलवार को आलापुर तहसील पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया।
बताया कि वे बतौर उपजिलाधिकारी इससे पहले मिर्जापुर जिले के मड़िहान व चुनार तहसील में काम कर चुकी हैं। तहसील पहुंचने पर तहसीलदार देवानंद तिवारी, राजेश श्रीवास्तव, अमरदेव सिंह, राहुल सिंह आदि ने पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। एसडीएम ने मातहतों से मिलने व उनका परिचय जानने के साथ अधिवक्ताओं से भी मुलाकात की। आम जनता को त्वरित न्याय मिले, इसके लिए साथ मिलकर काम करने का आह्वान किया।