{"_id":"616b160f8ce29007265bb135","slug":"roopmanjari-and-ankit-top-in-800-meters-race-ambedkar-nagar-news-lko600297724","type":"story","status":"publish","title_hn":"800 मीटर दौड़ में रूपमंजरी व अंकित अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
800 मीटर दौड़ में रूपमंजरी व अंकित अव्वल
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के मुस्तफाबाद तिलहरा में आयोजित खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केदारनगर। टांडा ब्लॉक के मुस्तफाबाद गांव में शनिवार को एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला युवा खेलकूद अधिकारी अखंड प्रताप यादव एवं विशिष्ट अतिथि प्रधान संघ के जिला उपाध्यक्ष शिवमूरत यादव ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। अतिथियों ने कार्यक्रम का शुभारंभ छात्र-छात्राओं की दौड़ को हरी झंडी दिखाकर किया। अध्यक्षता क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सुधा सिंह ने की। टांडा ब्लॉक क्षेत्र के युवाओं ने इस खेलकूद प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। दौड़, लंबी कूद सहित कई अन्य प्रतियोगिताएं हुईं। 800 मीटर दौड़ में बालिका वर्ग में रूपमंजरी तो बालक वर्ग में अंकित ने बाजी मारी।
मुख्य अतिथि अखंड प्रताप यादव ने युवाओं से खेलकूद प्रतियोगिता में निरंतर प्रतिभाग करने का आह्वान किया। कहा कि युवाओं को खेल के क्षेत्र में अपने बेहतर कॅरियर की तलाश करनी चाहिए। सरकार युवाओं की खेल प्रतिभाएं निखारने के लिए हरसंभव प्रयास भी कर रही है। कई तरह की सुविधाएं भी युवाओं को मुहैया करायी जा रही हैं।
विशिष्ट अतिथि प्रधान संघ के जिला उपाध्यक्ष शिवमूरत यादव ने खेल विभाग के इस आयोजन की सराहना की। कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में ऐसे आयोजनों से ही युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित किया जा सकेगा। कहा कि युवाओं को आगे बढ़ने की जरूरत है। इससे पहले अतिथियों ने खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ 100 मीटर लंबी दौड़ को हरी झंडी दिखाकर किया।
विज्ञापन
छात्रा वर्ग की 100 मीटर की फर्राटा रेस में प्रथम स्थान अर्पिता, द्वितीय स्थान सोनिया प्रजापति व कनकलता को मिला। 800 मीटर बालिका वर्ग की दौड़ में रूपमंजरी प्रथम व दीपशिखा द्वितीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में अंकित प्रथम स्थान पर रहे। 1500 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में अमित पटेल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि महेंद्र यादव व अंकित को द्वितीय व तृतीय स्थान मिला।
300 मीटर दौड़ बालक वर्ग में कुलदीप यादव प्रथम स्थान पर रहे, जबकि अनुराग यादव द्वितीय, शुभम यादव तृतीय स्थान प्राप्त करने में सफल रहे। लंबी कूद बालिका वर्ग में सोनिया प्रजापति प्रथम, किरन द्वितीय स्थान पर रही। अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।