फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Roadways is facing a loss of Rs 7 crore every year

Ambedkar Nagar News: रोडवेज को हर साल सात करोड़ का हो रहा नुकसान

Wed, 11 Sep 2024 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
Roadways is facing a loss of Rs 7 crore every year
गौहन्ना चौराहे पर खड़े डग्गामार वाहन
अंबेडकरनगर। जिले में डग्गामार वाहनों के संचालन से प्रतिवर्ष सात करोड़ रुपये का परिवहन निगम को नुकसान हो रहा है। अनधिकृत तरीके से हो रहे संचालन को रोकने के लिए क्षेत्रीय प्रबंधक को बीते दिनोंं पत्र लिखा गया है। 100 से अधिक वाहन प्रतिदिन लखनऊ, दिल्ली, अयोध्या व प्रयागराज के लिए चलते हैं। इससे निगम की करीब तीन दर्जन बसें घाटे में चल रही हैं। लेकिन इसे लेकर परिवहन निगम कोई कदम नहीं उठा रहा।
विज्ञापन

अकबरपुर व टांडा के रास्ते प्रतिदिन लगभग 100 से अधिक निजी बसें दिल्ली, लखनऊ, कानपुर, अयोध्या व प्रयागराज के लिए चलती हैं। इन बसों के संचालन से प्रतिदिन लगभग दो से ढाई लाख रुपये का परिवहन निगम को नुकसान उठाना पड़ता है। बीते दिनों प्रदेश मुख्यालय ने डग्गामार बसों को लेकर रिपाेर्ट तैयार करने को कहा था। निगम ने सभी मार्गों के सर्वे के बाद जो रिपोर्ट दी उससे साफ हुआ है कि 100 से अधिक बसें जनपद के विभिन्न मार्गों से चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन

इन्हें रोकने के लिए एआरटीओ कार्यालय से कई बार निगम अधिकारियोंं ने वार्ता भी की लेकिन मामला फर्ज अदायगी से आगे नहीं बढ़ सका। विभाग की तरफ से हमेशा स्टाफ की कमीं का हवाला दिया जाता है। बीते तीन माह में अलग -अलग दिनों में चले संयुक्त चेकिंग अभियान में 93 डग्गामार वाहनों का चालान कर 11 लाख से अधिक का जुर्माना भी लगाया गया। उसके बावजूद निजी बसों का मनमाना संचालन नहीं रुक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------------------------
आधे किराये पर ढोते हैं सवारी
परिवहन निगम से आधे किराए पर निजी बस सवारियों को अयोध्या, लखनऊ, कानपुर से लेकर दिल्ली तक जाती हैं। साथ ही सामानों पर भी कोई चार्ज न लगाने के कारण दूर तक यात्रा करने वाले यात्री निगम की बसों में कम बैठते हैं। इन बस संचालकों ने बाकायदा ऑनलाइन बुकिंग सेंटर भी खोल रखे हैं। जिले के कई प्रमुख चौराहों पर यह सेंटर पहले से बुकिंग कर लोगों को यात्रा कराते हैं। बताया जाता है कि ऐसी लगभग 25 बसें केवल दिल्ली के लिए जनपद से होकर प्रतिदिन जाती हैं । इसके अलावा अन्य शहरों के लिए भी डग्गामार बसों का संचालन खुलेआम हो रहा है।


घाटे में चल रही हैं 35 से 40 सरकारी बसें
अकबरपुर डिपो कर्मियोंं के अनुसार प्रतिदिन 35 से 40 बसे घाटे में चल रही हैं। इसमें प्रमुख रूप से लखनऊ व दिल्ली की बसें हैं । बताया कि जिले से 45 बसों का संचालन लखनऊ व तीन बसों का संचालन दिल्ली के लिए होता है। इसमें लगभग 35 बसें लखनऊ की और दिल्ली की तीनों बस प्रतिदिन नुकसान में चल रही हैं।

कार्रवाई के लिए मंडल को भेजा पत्र
मंगलवार को अकबरपुर डिपो ने इन डग्गामार वाहनों पर कार्रवाई करने के लिए आरटीओ कार्यालय अयोध्या मंडल को पत्र भेजा गया है। उम्मीद है कि जल्द ही इसके बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे। - सीवी राम, एआरएम अकबरपुर डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article