{"_id":"5b8d7777daad608cb9fd0399ebfeb59e","slug":"roadways-employees-protest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारियों का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारियों का धरना
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
धरने की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष रमेश कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि लंबे समय से कर्मचारियों की उपेक्षा की जा रही है। डिपो के कर्मचारी विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन तमाम शिकायतों के बाद भी उनके निस्तारण की सुध नहीं है। डिपो पर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह रामभरोसे है।
विज्ञापन
यहां तक कि कैश कक्ष पर भी सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। मांग करते हुए कहा कि डिपो परिसर में कर्मचारियों के बैठने व विश्राम करने की कोई व्यवस्था नहीं है। इसके लिए लंबे समय से मांग की जा रही है, लेकिन इस तरफ अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा सका है।
विज्ञापन
वक्ताओं ने डिपो में चौकीदार की तैनाती किए जाने, कर्मचारियों के लिए बैठने व विश्राम की समुचित व्यवस्था किए जाने, कर्मचारियों के उत्पीड़न पर अंकुश लगाए जाने एवं नियम कानून को ताक पर रखकर वेतन में कटौती किए जाने पर रोक लगाए जाने की मांग की।
विज्ञापन
चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र ही उनकी मागों का निस्तारण नहीं हुआ, तो आगामी 3 फरवरी से अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। इस दौरान शाखा मंत्री शेषनाथ मिश्र, राजेंद्र प्रसाद तिवारी, सत्य नारायन, जयप्रकाश, कलीम अशरफ, आरपी सिंह आदि मौजूद रहे।