फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Roadways buses and heavy vehicles will pass through Purvanchal Expressway

Ambedkar Nagar News: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से गुजारी जाएंगी रोडवेज बसें व भारी वाहन

Wed, 31 Jul 2024 10:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
Roadways buses and heavy vehicles will pass through Purvanchal Expressway
अंबेडकरनगर। कांवड़ यात्रा को लेकर रोडवेज बसों व अन्य भारी वाहनों के लिए 19 अगस्त तक रूट डायवर्जन व्यवस्था लागू कर दी गई है। अयाेध्या, लखनऊ व कानपुर जाने वाले वाहन अब पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से होकर जाएंगे। इसे लेकर यातायात विभाग ने सभी प्रमुख मार्गाें पर बैरियर भी लगा दिए हैं।
विज्ञापन

जनपद में सावन माह के तीसरे व चौथे सोमवार को बड़ी संख्या में कांवड़िया जल लेने के लिए अयोध्या व जनपद के अन्य सरयू तट पर जाते हैं और नागपंचमी के दिन अपने-अपने क्षेत्र के शिव मंदिर पर जलाभिषेक करते हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक जिले में 419 कांवड़ समिति हैं जिनमें हजारों की संख्या में लोग कांवड़ लेकर जाते हैं। इसके बाद पवित्र नदियों से जल लेकर 87 मंदिरों में जलाभिषेक करते हैं। इस दौरान शहर के कई प्रमुख मार्गों पर भारी भीड़ हो जाती है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने ऐसे मार्गों पर रूट डायवर्जन की व्यवस्था लागू कर दी है।
विज्ञापन

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जाना होगा अयोध्या, कानपुर व लखनऊ
अंबेडकरनगर जनपद के अलावा अन्य जनपद से आने वाले वाहन को अयोध्या, कानपुर व लखनऊ जाना होगा तो वह पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जाएंगे। यातायात प्रभारी जयबहादुर यादव ने बताया कि बसों के अलावा भारी वाहनों का भी रूट डायवर्ट किया गया है। बताया कि गोरखपुर ,बस्ती व संतकबीरनगर की तरफ से आने वाले वाहन को कलवारी से धरमनगर टांडा से अकबरपुर न्योतरिया बाईपास से होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से गुजारा जाएगा। आजमगढ़ से आने वाले वाहन को भी शहर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। इन वाहनों को भी न्योतरिया बाईपास से डायवर्ट कर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की तरफ से भेजा जाएगा। आजमगढ़ जाने वाले वाहनों को एनएच-28 से बसखारी बाईपास से डायवर्ट किया गया है। साथ ही जनपद अयोध्या से आने वाले वाहन जो आजमगढ़ जाना चाहते हैं उन्हें अन्नावां से पहितीपुर रोड पर डायवर्ट करते हुए न्योतरिया बाईपास से बसखारी रोड होकर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा के कड़े प्रबंध
सभी प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन लागू कर दिया गया है। सुरक्षा को देखते हुए जनपद को दो सुपर जोन, आठ जोन व 78 सेक्टर में बांटा गया है। साथ ही सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में 24 घंटे भ्रमण करते रहेंगे। कांवड़ यात्रा और कांवड़ियों के रुकने वाले स्थान पर पुलिसकर्मी ड्यूटी पर मौजूद रहेंगे। इसके अलावा प्रमुख मंदिरों पर भी पुलिस की तैनाती की गई है । - विशाल पांडेय, एएसपी पश्चिमी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article