फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Roads are flooded with water in the first rain

Ambedkar Nagar News: पहली बरसात में ही सड़कें पानी से लबालब

Tue, 17 Jun 2025 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 17 Jun 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Roads are flooded with water in the first rain
जहांगीरगंज में नगर पंचायत जाने वाले मार्ग पर कीचड़ से गुजरते राहगीर।
जहांगीरगंज/राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। नगर पंचायत जहांगीरगंज और राजेसुल्तानपुर में सोमवार सुबह हुई पहली बरसात के बाद ही कई सड़कें पानी से लबालब हो गईं हैं। इन सड़कों पर लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

जहांगीरगंज मुख्य मार्ग से नरियांव पांडेय का पूरा होते हुए हाजीपुर गांव तक जाने वाले मार्ग पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान और पावर हाउस स्थित है। इस मार्ग से लोग नगर पंचायत के कार्यालय भी जाते हैं। पहले से गड्ढायुक्त इस सड़क को जल जीवन मिशन योजना के तहत खोद दिया गया था। बाद में पटान के नाम पर नगर पंचायत की ओर से गड्ढों में मिट्टी भर दी गई थी। बारिश के कारण यह मार्ग कीचड़ व फिसलन भरा हो गया है।
विज्ञापन

ऐसे में लोग यहां फिसल कर गिर जा रहे हैं। राहुल पांडे ने बताया कि नगर पंचायत से इसे भट्ठे की राख अथवा गिट्टी आदि डालकर लोगों को आवागमन में राहत दिलाए जाने की मांग की गई, लेकिन कोई संज्ञान नहीं लिया गया। अधिशाषी अधिकारी उमेश पासी ने बताया कि यह सड़क दूसरे विभाग की है, बिना वहां से एनओसी लिए कार्य नहीं कराया जा सकता है। वैकल्पिक उपाय किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत राजेसुल्तानपुर के वार्ड नंबर 13 गांधीनगर में मुख्य मार्ग से संजय सिंह के घर तक जाने वाले मार्ग पर पहली बरसात में ही पानी भर गया है। पदुमपुर मुख्य मार्ग से सभासद राम कवल यादव के मकान से होते हुए संजय सिंह के घर तक जाने वाले इस मार्ग पर विगत दो वर्ष से कार्य कराए जाने की मांग की जा रही है, लेकिन इसपर सुनवाई नहीं हुई। सभासद राम कवल यादव ने कहा कि दो बार प्रस्ताव दिया चुका है। सुनवाई न होने से राहगीरों को दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद प्रजापति ने कहा कि मार्ग के निर्माण कार्य के लिए प्रस्ताव तैयार है। कुछ तकनीकी कमियां हैं, उसे दूर कराते हुए जल्द टेंडर निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed