{"_id":"632b480234242f55a15beb76","slug":"road-will-be-easy-200-roads-will-be-repaired-with-49-crores-ambedkar-nagar-news-lko649443080","type":"story","status":"publish","title_hn":"राह होगी आसान, 49 करोड़ से दुरुस्त होंगीं 200 सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राह होगी आसान, 49 करोड़ से दुरुस्त होंगीं 200 सड़कें
विज्ञापन
अंबेडकरनगर में ऐसी जर्जर सड़कों की होगी विशेष मरम्मत-संवाद
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले की तीन लाख आबादी के लिए बड़ी राहत की खबर है। 49 करोड़ की लागत से दो सौ मार्गों की विशेष मरम्मत लोक निर्माण विभाग कराएगा। इसके लिए विभाग ने शासन को जरूरी प्रस्ताव भेजे हैं। जल्द ही इन्हें मंजूरी मिलने की उम्मीद है। क्योंकि शासन की तरफ से ही ऐसे प्रस्ताव मांगे गए थे। इन मार्गों की मरम्मत की मंजूरी मिलते ही धन स्वीकृत भी हो जाएगा। इसके बाद लोक निर्माण विभाग मार्गों का निर्माण शुरू करा देगा। इससे इन मार्गों पर आने वाले दिनों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित हो सकेगा।
जिले के तमाम मार्ग लंबे समय से गड्ढों में तब्दील हो चुके हैं। इन मार्गों से होकर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। कई प्रमुख मार्ग इन दिनों जिले में बदहाल हैं। इनमें ग्रामीण मार्गों से लेकर जिला मार्ग तथा हाईवे तक शामिल हैं। कुछ मार्गों पर तो बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। लोक निर्माण विभाग ने अब ऐेसी सड़कों की विशेष मरम्मत कराने की पहल की है। बीते दिनों ही शासन ने पीडब्लूडी कार्यालय से ऐसे मार्गों की सूची उपलब्ध कराए जाने को कहा था जो क्षतिग्रस्त हो चुके हैं।
तय हुआ था कि मार्गों की मरम्मत कराकर नागरिकों व यात्रियों को सुविधा प्रदान की जाएगी। इसे देखते हुए ही पीडब्लूडी कार्यालय ने 200 ऐसे मार्गों की सूची शासन को भेज दी जिनकी योजना के तहत मरम्मत कराई जानी है। इसमें 130 सड़कों की सूची प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग जबकि 70 मार्गों की सूची निर्माण खंड ने शासन को भेजी है। इन मार्गों की मरम्मत 49 करोड़ रुपये की लागत से होगी। इसमें लोक निर्माण ने 18 करोड़ जबकि प्रांतीय खंड ने 31 करोड़ रुपये के खर्च का आंकलन किया है।
विज्ञापन
शासन को भेजी गई मार्गों की सूची
अकबरपुर इल्तिफातगंज मार्ग से जमुनीपुर शारदा कैनाल पटरी, शारदा नहर देवराज तक, गोशाईगंज सीमा से सेनपुर, भीटी से उमरावां तक, खजुरी से चिउं से चिवटीपारा, हजपुरा से हलोरा मार्ग, झलरिया पुरवा से नेनुआ निषाद बस्ती, किछौछा से शुकुलबाजार, तक, बूढनपुर मार्ग, भगौतीपुर मार्ग, पकड़ी भोजपुर, अशरफपुर मार्ग, भारीडीहा संपर्क मार्ग, दहियावर मार्ग, वाजिदपुर संपर्क मार्ग, सेमरा मार्ग, पदुमपुर मार्ग, फतेहपुर दलित बस्ती मार्ग, सबना तिवारीपुर मार्ग, इनहौना मार्ग, धरमगंज मार्ग, चंदैनी अशरफपुर मार्ग, कोडऱा से थिउरा नाला तक, उतरेथू कादीपुर मार्ग, काशीपुर भगौतीपुर समेत 200 मार्गों के मरम्मत कराने की सूची शासन को भेजी गई है।
सुचारु होगा आवागमन
विशेष मरम्मत योजना के तहत 200 मार्गों की मरम्मत की सूची शासन को भेजी गई है। इन मार्गों की मरम्मत 49 करोड़ रुपये की लागत से होगी। शासन से राशि मिलते ही मरम्मत का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। इससे लोगों को सुचारु आवागमन में व्यापक लाभ होगा। -सौरभ सिंह, अधिशाषी अभियंता पीडब्लूडी प्रांतीय खंड